Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

रैपिड रिस्पांस टीम ने किया औचक निरीक्षण

ब्यूरो 14-05-2021
IMG-20210514-WA0024

जमानियां। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को रैपिड रिस्पांस टीम ने औचक निरीक्षण कर तैनात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को जरूरी दिशा निर्देश दिया।

ज्ञात हो कि जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रही है। कोविड पॉजिटिव मरीज जो घर पर आइसोलेट किए गए हैं। उनका उपचार सही तरीके से हो और मरीज जल्द स्वस्थ हो इसके मद्देनजर रैपिड रिस्पांस टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी को ध्यान में रख कर आरआर टीम ने औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ रूद्रकांत सिंह ने बताया क्षेत्र में कोविड पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेट किया गया हैं। इसकी निगरानी के लिए आरआर टीम गठित हैं। यदि पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ी तो और टीमें लगाई जाएंगी। कहा कि जांच के बाद कोविड पॉजिटिव होने पर रैपिड रिस्पांस टीम का काम शुरू हो जाता है। पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर सबसे पहले रैपिड रिस्पांस टीम संबंधित के घर का दौरा कर यह तय करती है। मरीज होम आइसोलेट किया जा सकता है। या नहीं। यदि उसकी हालत गंभीर होती है तो उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराना है। उन्होंने कहा कोविड का प्रसार रोकने के लिए मास्क का इस्तेमाल और एक-दूसरे से कम से कम दो गज की शारीरिक दूरी जरूरी है। कहा कि रैपिड रिस्पांस टीम कोरोना संक्रमित के घर तीन बार जाएंगी। जिसमें पहला दिन, तीसरा व सातवां दिन शामिल हैं। इस दौरान जीवन रक्षक दवाओं सहित ऑक्सीजन की उपलब्धता को भी टीम ने देखा। इस अवसर पर एसपीआरए राजधारी चौरसिया‚ प्रभारी निरीक्षक जमानियां‚ फार्मासिस्ट जेएन शुक्ला सहित अन्य टीम के सदस्य मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, दो घायल
Next: धारदार हथियार से सिपाही ने पत्नी सहित बच्चों को किया घायल

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.