Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, दो घायल

ब्यूरो 14-05-2021
IMG-20210514-WA0025

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के बड़ेसर गांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की शाम करीब 6:30 बजे मोटर साइकिल सवार को बोलेरो वाहन ने धक्का मार दिया और मौके से वाहन सहित फरार हो गया। घटना में दो युवक घायल हो गये जबकि एक वृद्ध की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया जबकि घायलों को इलाज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से दोनों कि हालत गंभीर देखते हुए गाजीपुर रेफर कर दिया गया है।

चंदौली जनपद के धीना थाना अंतर्गत पीपरदाहा गांव निवासी मृतक के बड़े पुत्र खट्टर राम ने बताया कि उसके पिता राममुरत राम (55) को घर पीपरदहा से लेकर उसका भाई विनय और उसका साथी मुकेश दवा के लिए जमानियां आये थे। दवा लेकर वापस जाते समय बड़ेसर गांव के पास गाजीपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने धक्का मार दिया। धक्के से तीनों सड़क पर गिर गये और पिता कि मौके पर मौत होगी। सड़क पर हुए घटना और तेज आवाज को सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गये। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करया। जहॉ विनय (30) और मुकेश (32) कि हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ रूद्रकांत सिंह ने प्राथमिक उपचार कर गाजीपुर रेफर कर दिया। इस संबंध में कोतवाल रवीन्द्र भूषण मौर्य ने बताया कि मृतक राममूरत के बड़े पुत्र खट्टर राम ने अज्ञात वाहन के विरूद्ध तहरीर दी है। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा जा रहा है। दोनों घायल विनय और मुकेश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दोनों कि हालत ठीक बतायी जा रही है। सीओ हितेन्द्र कृष्ण ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और बोलेरो कि तलाश शुरू कर दी गयी है।

Post navigation

Previous: अवैध तमंचा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Next: रैपिड रिस्पांस टीम ने किया औचक निरीक्षण

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.