Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे

ब्यूरो 16-05-2021
khabarimg

जमानियां। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खरगसीपुर उर्फ नईबाजार में शनिवार की देर शाम क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद के कारण दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें दोनों पक्ष के एक दर्जन लोग घायल हो गए। वही एक पक्ष के द्वारा हवाई फायरिंग करने का आरोप भी लगाया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षो को हिरासत में लेकर थाने लायी और घायलों का मेडिकल कराई।

जानकारी के अनुसार गांव स्थित खेल के मैदान पर गांव के युवकों द्वारा आपस में क्रिकेट खेला जा रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर युवकों में कहासुनी हो गयी। विवाद इतना बढ़ गया कि वर्तमान ग्राम प्रधान पति वाहिद खान व ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी रहे रियासत खान अपने अपने समर्थकों के साथ आमने सामने हो गये और दोनों के बीच जम कर लाठियां चलने लगी। जिसमें एक पक्ष से वाहिद उर्फ राजू (40),फिरोज (25),सद्दाम (25), आरिफ अंसारी (20), नेसार खां (55), सफीउल्ला (60) व भोलू (35) घायल हो गए तथा दूसरे पक्ष से रियासत खां (40),मकसूद (55),शमीमा (50),जावेद खां (48),इमरान (27),मिंटू (26) शारुख (24) घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही स्टेशन चौकी प्रभारी अमित कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर पहुंचे और घायलों का मेडिकल कराया।वहीं आरोप है कि वर्तमान प्रधान पति वाहिद खां द्वारा मारपीट के दौरान रिवाल्वर से हवाई फायर किया गया। इस संबंध में कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि क्रिकेट को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और फिर मारपीट हुई जिसमें दोनों ओर से 12 लोग घायल हुए। प्रधान पति द्वारा हवाई फायर करने की बात की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Post navigation

Previous: कोरोना संक्रमण से होने वाली मृत्यु के अंतिम संस्कार का खर्च उठाएगी नगर पालिका
Next: विश्व दूरसंचार एवं सूचना समाज दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.