Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

लॉकडाउन का नहीं दिख रहा कोई असर

विशेष संवाददाता 18-05-2021
IMG-20210518-WA0022

जमानिया। क्षेत्र में लॉकडाउन का कोई असर नहीं दिख रहा है। बाजारों में सामान्य दिनों की तरह भीड़ लग रही है और शारीरिक दूरी का पालन तो दूर लोग मास्क का भी प्रयोग नहीं कर रहे है। हैरानी की बात तो यह है कि पहले सरकारी सिस्टम शारीरिक दूरी मास्क न लगाने पर कार्रवाई भी लगातार की जा रही है। लेकिन ये कार्रवाई का भी लोगों को कोई भय नहीं दिखाई दे रहा है। इसे प्रशासन की कमी कहें या लोगों की लापरवाही।

नगर के बाजार‚ स्टेशन बाजार सहित सड़क के किनारे दुकानदार अपनी दुकान के आगे बैठे रह रहे है और जब कोई ग्राहक आ रहा है तो उसे गुपचुप तरीके से दुकान के अंदर ले जा कर सामान बेच रहे है। वही ग्रामीण इलाकों में तो दुकानें पूरी तरह से खुली हुई है। पुलिस के आने की खबर से लोग दुकानों को बंद कर इधर उधर हो जा रहे है। प्रशासन ने भी इस बार लोगों के साथ कड़ाई कम कर दी है। इसका कारण भी लाजमी है पुलिस बल कि कमी है और कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी भी कोरोना महामारी की चपेट में आ चुके है। कोतवाली के करीब 30 से अधिक पुलिसकर्मी कोतवाली में ही आइसोलेट है। इसी का फायदा दूकानदार उठा रहे है और चोरी से दुकानों को खोल कर सामान बेच रहे है। इतना ही नहीं सब्जी मंडियों में तो बिना मास्क के भी लोग सामान बेचते और खरीदते हुए नजर आ रहे है। इन मंडियों में शारीरिक दूरी संबंधी नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं और रोकने वाला कोई नहीं। हालात यह हैं कि बाजार में न तो कहीं पुलिस नजर आ रही है और न ही तहसील प्रशासन नजर आ रहे हैं। लॉकडाउन के इस दौर में फल-सब्जी की दुकान लगाने वाले व्यापारियों ने रोड पर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पूरी सब्जी मंडी लगा रहे है और प्रशासन सुध लेने को तैयार नहीं। कमोवेश बैंकों और उसके एटीएम में भी यही स्थिति है। ऐसे में यदि प्रशासन और आम लोग नहीं चेते तो भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है और कोरोना के संक्रमण को रफ्तार मिल सकती है। पहले ही क्षेत्र में लाशों के मिलने का सिलसिला जारी है।

Post navigation

Previous: बहादुरपुर का लाल सरहद पर हुआ कुर्बान
Next: ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए एसडीएम ने की पहल

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.