Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • राजनीति

बसपा छोड़कर संतोष कुशवाहा ने समर्थकों के साथ सपा का थामा दामन

ब्यूरो 26-05-2021
khabarimg

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी लोहिया भवन पर बुधवार को सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव व पूर्व कैविनेट मंत्री ओम प्रकाश सिंह के मौजूदगी में बसपा छोड़कर आये महेवा ग्राव के चार बार के प्रधान संतोष कुशवाहा अपने चार ग्राम प्रधान व एक दर्जन बीडीसी सदस्य सहित सैकड़ों लोगों के साथ सपा का दामन थामा व जमानियां ब्लाक के ब्लाक प्रमुख पद का चुनाव सपा के बैनर तले लड़ने के लिए अपनी भवह मनीषा कुशवाहा के लिए जिलाध्यक्ष को आवेदन भी किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष व पूर्व मंत्री ने समाजवादी टोपी व माला पहनाकर संतोष कुशवाहा को पार्टी में ज्वाइन कराया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने संतोष कुशवाहा के साथ आये हुये लोगो का स्वागत करते हुये कहा कि संतोष जी जिस हौसला व बुलंदी के साथ आपने पार्टी ज्वाइन किया है उसी हौसले के साथ पार्टी पूरी ईमानदारी के साथ आपके साथ हमेशा खड़ी रहेगी। वही पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि संतोष कुशवाहा ऊर्जावान व क्षमतावान है और इनके साथ एक लंबी टीम ने पार्टी का दामन थामा है। जो लोग अपने अपने क्षेत्र के मजबूत लोग है। इनके पार्टी में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और पार्टी भी इनके साथ हर मुद्दों पर ईमानदारी के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह, विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रणजीत यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश यादव, जमानियां ब्लाक अध्यक्ष रजनीश यादव, सह ब्लाक अध्यक्ष सरोज यादव, विधानसभा मीडिया प्रभारी प्रमोद यादव, जमानियां नगर अध्यक्ष इमरान खाँ उर्फ सद्दाम, प्रधान मदन यादव, प्रधान प्रतिनिधि अनिल यादव,पूर्व प्रधान हरिबंश यादव, पूर्व प्रधान गुड्डू यादव, सेक्टर प्रभारी रामचीज यादव, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अम्बरीष यादव, बिहारी यादव, पंकज यादव, टुन्ना यादव, रिशु यादव,भरत सिंह, दीपू यादव, अभिषेक सिंह, बलवन्त यादव आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: भगवान बुद्ध की प्रतिमा रखने को लेकर हुआ विवाद
Next: सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ फोटो अपलोड करना युवक को पड़ा भारी

संबंधित खबरें

FB_IMG_1786262358755
  • राजनीति

जमानिया भाजपा के ही दो खेमे आमने-सामने: एमएलसी के नाम कथित फर्जी लेटरपैड का आरोप, चेयरमैन ने खोला मोर्चा

संतोष शर्मा 09-08-2026
IMG-20250418-WA0041
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • राजनीति

गहमर पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपा नगर पालिका जमानिया अध्यक्ष

अनिल कुमार 19-04-2025
0001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • राजनीति

ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर संपन्न हुआ चुनाव, कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

विशेष संवाददाता 21-02-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.