Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

सत्संग समिति एवं राधा-माधव ट्रस्ट के सदस्यों की हुई बैठक

विशेष संवाददाता 31-05-2021
khabarimg

जमानिया। राधा-माधव ट्रस्ट सब्बलपुर के प्रांगण में सोमवार को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रामचरितमानस पाक्षिक सत्संग समिति एवं राधा-माधव ट्रस्ट के सदस्यों की बैठक हुई।

इस बैठक को संबोधित करते हुए कथावाचक बुच्चा यादव ने कहा कि इस वैश्विक महामारी कोरोना के कारण हमारे देश एवं समाज के प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों की असमय मृत्यु हुई जो कि एक कभी न भरी जा सकने वाली रिक्तता है। इस महामारी के समय में हमारे अपने कहे जाने वाले लोगों ने भी जो दूरी बनाई उससे यह प्रमाणित हो गया कि संसार मतलब का साथी है। परमात्मा की बनाई इस दुनिया में यदि कोई साथ देता है तो वह है परमात्मा का नाम और उनकी कथा। अतएव यह जानकर कि हमारे जीवन की डोर कभी भी टूट सकती है हमें अपने आत्मकल्याण के लिए हमेशा भगवान के ही भजन कीर्तन में मन को लगाए रखना चाहिए और तन को संसार के काम में। इस बैठक में उपस्थित लोगों ने जिले के प्रसिद्ध कथावाचकों राघवाचार्य राहुल, सदन बिहारी चौबे, मदन गोपाल तथा रामानंद जी की सद्गति के लिए दो मिनट का मौन रखकर भगवान से प्रार्थना किया। इस बैठक में भागवताचार्य चंद्रेश महाराज, पारस प्रजापति, गंगा यादव, वाल्मीकि यादव और राजकुमार राय की उपस्थिति रही।

Post navigation

Previous: बाइक सवार को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, वृद्ध घायल
Next: पूर्व प्रधान के असामयिक निधन से शोक

संबंधित खबरें

47 (2)
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

डेढ़गावां के प्राचीन शिवाला मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

विशेष संवाददाता 08-06-2025
44
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

शांति, भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-जुहा का पर्व

विशेष संवाददाता 07-06-2025
885
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

गाजीपुर में ईद-उल-अजहा पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, सुरक्षा और सौहार्द का बेहतरीन उदाहरण

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.