Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

कर्म हमारे साथ एक ही नहीं अनंत जन्मों तक साथ रहते है-चंद्रेश महाराज

विशेष संवाददाता 08-06-2021
khabarimg

जमानिया। राधा-माधव ट्रस्ट सब्बलपुर में कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतः पालन करते हुए आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भागवताचार्य चंद्रेश महाराज ने कहा कि भगवान की विशेषता के बिषय में वेद, पुराण, उपनिषद ही नहीं अपितु संत महात्मा भी कह पाने में अपने आप को असमर्थ पाते हैं। कभी कभी संसार में घटित होने वाली घटनाओं को देखकर भगवान की कृपा, दयालुता और अपने भक्तों के कल्याण हेतु उनकी वचनबद्धता पर संदेह भी अच्छे-अच्छे ज्ञानियों तक को होने लगता है। हम संसार में देखते हैं कि जो लोग निरंतर बुरे कर्म में लिप्त होते हैं उनके पास भौतिक सुख के साधनों, परिवार एवं अन्य सुहृदजन की बहुलता होती है और जो सच्चाई एवं भगवान पर श्रद्धा एवं विश्वास रखने वाले लोग हैं उन्हें जीवन भर अभाव एवं दुख ही भोगते देखा जाता है।

महाराज जी ने आगे कहा कि कर्म हमारे साथ एक ही नहीं अनंत जन्मों तक साथ रहते हैं, कुछ का फल हम तत्काल पा जाते हैं, कुछ का कालांतर में तो कुछ का इस जन्म में नहीं अपितु आगे के जन्मों में‌। जिन कर्मों का फल हम अपने वर्तमान जीवन में नहीं भोग पाते वही प्रारब्ध एवं संचित कर्म के रुप हमारे अगले अनेक जन्मों में हमारी छाया की तरह साथ साथ चलते हैं और इन्हीं अदृश्य कर्मो के फलस्वरूप कभी ऐश्वर्य का मिलना होता है तो किसी किसी के जीवन में दरिद्रता और दुख दृष्टिगोचर होता है। भगवान ने मनुष्य को बनाया तो जरूर लेकिन उसको कर्म की स्वतंत्रता दे दिया है।

Post navigation

Previous: गैंगेस्टर एक्ट व पाक्सो एक्ट में वांछित दो गिरफ्तार
Next: चिकित्सकों की अनुपस्थिति मरीजों पर पड़ रही भारी

संबंधित खबरें

47 (2)
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

डेढ़गावां के प्राचीन शिवाला मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

विशेष संवाददाता 08-06-2025
44
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

शांति, भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-जुहा का पर्व

विशेष संवाददाता 07-06-2025
885
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

गाजीपुर में ईद-उल-अजहा पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, सुरक्षा और सौहार्द का बेहतरीन उदाहरण

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.