Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कोरोना
  • खबर ⁄ समाचार

टीकाकरण में सीएचसी मोहम्मदाबाद ने बनाया जनपद में प्रथम स्थान

ब्यूरो 14-06-2021
Screenshot_20210521-122616

ग़ाज़ीपुर। कोविड-19 टीकाकरण को लेकर जनपद के ग्रामीण इलाकों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव पहुँच कर लोगों का टीकाकरण कर रही है तो वहीं कुछ लोग टीकाकरण कराने से परहेज भी कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें जागरूक किया जा रहा है। जनपद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोहम्मदाबाद इस टीकाकरण के महा अभियान में पहले पायदान पर चल रहा है, जहां पर अब तक 23,318 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। 22,059 टीकाकरण के साथ दूसरे स्थान पर सैदपुर व 18,445 टीकाकरण के साथ तीसरे स्थान पर सुभाखरपुर 19122 है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया – अब तक पूरे जनपद में स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर, 45 वर्ष से ऊपर व 18 से 44 वर्ष तक के करीब 3.22 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिसमें से 2.7 लाख लोगों को प्रथम डोज और 51,309 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
सीएचसी मोहम्मदाबाद के चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया – जनपद में जब से 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ, तब से इस सीएचसी के अंतर्गत आने वाले स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण भी शुरू हुआ है। इसके साथ ही जिलाधिकारी के निर्देश पर 11 टीमें गांव-गांव जाकर कैंप लगाकर लोगों का टीकाकरण कर रही हैं और कोविड-19 की जांच भी की जा रही है। शुरुआत में कुछ दिक्कतें आईं, लेकिन ग्रामीण इलाकों में लोगों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक और परामर्श दिया जा रहा है। इसके पश्चात एक जून से 18 वर्ष से ऊपर वालों का टीकाकरण शुरू होने पर युवाओं को टीकाकरण कराते देख 45 साल से अधिक के लोगों में भी जागरूकता आई। इसी जागरूकता की वजह से इस सीएचसी ने टीकाकरण अभियान में सफलता हासिल करते हुये अब तक 23,318 लोगों का टीकाकरण किया है, जिससे यह सीएचसी जनपद में प्रथम स्थान पर है। उन्होने कहा कि आगे भी इसी प्रयास के साथ कार्य किया जाएगा ताकि यह स्थान बरकरार रहे।
ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर (बीपीएम) संजीव कुमार ने बताया – इसकी सफलता का श्रेय इस क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता और एएनएम के साथ ही अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को जाता है जिन्होने इस कामयाबी में पूरा सहयोग किया। हम उम्मीद करते हैं कि यह सहयोग आगे भी बना रहेगा । उन्होंने बताया कि इस ब्लॉक में 11 टीमें गांव-गांव जाकर 45 साल से अधिक उम्र वालों का टीकाकरण कर रही हैं। 18 से 44 वर्ष तक के लोगों के लिए ट्रामा सेंटर मोहम्मदाबाद के साथ महिला स्पेशल कैंप भी लगाया जा रहा है।

अन्य ब्लॉकों में टीकाकरण की स्थिति इस प्रकार है-
बाराचवर 16842 ,भदौरा 18107, बिरनो 14856,देवकली 18131, गोड़उर 16681,जखनिया 20527,कासिमाबाद 18445,मनिहारी 17457, मरदह 18180,सादात 15762,रेवतीपुर 16705, सुभाकरपुर 19122, जमानिया 17063, जिला अस्पताल 13196 ,जिला महिला अस्पताल 14236।

Post navigation

Previous: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किशोर की हुई मौत
Next: देवा बैरनपुर के प्रधान पद पर रमेश चंद्र निर्वाचित

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.