Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • स्वास्थ्य

कुपोषित बच्चों, गर्भवती और धात्री माताओं में होगा सूखा राशन का वितरण

ब्यूरो 23-06-2021
khabarimg

गाजीपुर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग गर्भवती, धात्री और बच्चों को सुपोषित करने के लिए पूर्व में जहां पुष्टाहार का वितरण किया जाता रहा है। वहीं अब उन्हें सूखा राशन वितरित किया जा रहा है। लाभार्थियों को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से अनाज व चना दाल और रिफाइंड तेल का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद में सूखा राशन वितरण के लिए मार्च में चने की दाल का आवंटन किया गया है जिसे जनपद के 582 स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचा कर लाभार्थियों में बांटने का कार्य किया जा रहा है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि लाभार्थियों में वितरण के लिए शासन की तरफ से चने की दाल का आवंटन जनपद को किया गया है जिसमें से छः माह से तीन वर्ष के लाभार्थी को एक किलो, गर्भवती व धात्री महिला को एक किलो, अति कुपोषित बच्चों को दो किलो, तीन से छः वर्ष के बच्चों को 500 ग्राम चना दाल का वितरण किया जाना है जिसको लेकर सभी ब्लाकों पर इसको भेज दिया गया है। वहां से स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों को वितरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में छः माह से तीन वर्ष के करीब 1.38 लाख बच्चे, 71670 गर्भवती व धात्री महिलाएं, सैम-मैम बच्चों की संख्या 3100 के अलावा तीन से छः वर्ष के 64513 बच्चे विभाग के द्वारा रजिस्टर्ड किए गए हैं जिन्हें इस योजना का लाभ दिया जा रहा है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि सभी राशन का वितरण स्वयं सहायता समूह की महिला, आंगनबाडी और ग्राम सभा के एक व्यक्ति के देखरेख में वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही सभी लाभार्थियों का मोबाइल नंबर और आधार नंबर मंगाया जा रहा है।
बाल विकास परियोजना मुहम्मदाबाद की बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) सायरा परवीन ने बताया कि इस ब्लाक में 282 आंगनबाड़ी केंद्र हैं और राशन बांटने के लिए 31 स्वयं सहायता समूह लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पंकज स्वयं सहायता समूह करमचंदपु, सबरी स्वयं सहायता समूह चक मोलना, सावित्रीबाई फुले शाहबाज कुली, अंबेडकर महिला फिरोजपुर, पंकज स्वयं सहायता समूह इचौली, माया मिशन दौलताबाद, जय भीम सुल्तानपुर के द्वारा 63 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए एक किलो के 3520 पैकेट, 500 ग्राम के 798 पैकेट चना दाल का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि इस ब्लॉक में छः माह से तीन वर्ष के लाभार्थी 10,184, 5363 गर्भवती व धात्री महिलाएं, 540 अति कुपोषित, तीन से छः वर्ष के बच्चों की संख्या 3550 है।

Post navigation

Previous: नगर कार्यालय पर मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का ‘‘बलिदान दिवस’’
Next: प्रशासनिक पद पर कार्यरत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी देखेगें ओपीडी

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

ईयरफोन-ईयरप्लग युवाओं की सुनने की क्षमता पर डाल रहे बुरा असर, टीनिटस का भी खतरा

ब्यूरो 17-05-2025
IMG-20250423-WA0011.jpg
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

ब्यूरो 23-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.