Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

कच्चा मकान गिरने से छः लोग घायल

ब्यूरो 27-06-2021
IMG-20210627-WA0013~2

जमानियां। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हमीदपुर में कई दिनों से हो बारिश के कारण शनिवार की रात मिट्टी का रिहायशी कच्चा मकान अचानक गिर गया। जिसमें परिवार के छ: लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार हमीदपुर गांव निवासी बबलू बिन्‍द और उनका परिवार खाना खाने के बाद करीब 8 बजे सोने चले गये। रात्री में शुरू हुई बारिश के कारण करीब 2 बजे मिट्टी का मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। जिससे मकान में सोये हुए परिवार के लोग दब गये। मकान गिरने की तेज आवाज और परिवार के लोगों कि चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।कड़ी मशक्कत के बाद परिवार के लोगों को मलबे के बीच से निकाला गया। जिसमें बबलू (30‚ हीरावती देवी (28) के साथ पुत्री अर्चना (6)‚ पुत्री काजल (5)‚ पुत्री पूजा (3) और पुत्री ज्योति (1) घायल हो गई। आस पास के लोगों द्वारा सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। लेकिन गंभीर रूप से घायल 5 वर्षीय काजल को चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया । इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी रुद्रकांत सिंह ने बताया कि 6 लोग मकान गिरने के वजह से घायल हो गये थे। सभी का इलाज कराया गया है। जिसमें से एक ही हालत गंभीर थी। जिसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई तो नायब तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा ने राजस्वकर्मीयों के साथ मौका मुआयना किया और प्रशासन की ओर से हर संभव मदद देने का भरोसा दिया।

Post navigation

Previous: निगरानी समिति के माध्यम से लक्षणयुक्त बच्चों में वितरित होगी मेडिसिन किट
Next: चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवको की हालत गम्भीर

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.