Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

लूट की पीकप, तमंचा व कारतूस के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 03-07-2021
IMG-20210703-WA0027

गाजीपुर। थाना शादियाबाद पुलिस व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त टीम द्वारा शनिवार को शादियाबाद क्षेत्रान्तर्गत मे हुई लूट की घटना का अनावरण करते हुए लूटी की पिकप बरामद करते हुए तमन्चे व कारतूस के साथ चार अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध तथा अपराधियों पर प्रभावी नियत्रंण अभियान के तहत व अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शादियाबाद मय हमराह व क्राइम ब्रान्च प्रभारी मय हमराह व निरीक्षक विश्वनाथ यादव, अतिरिक्त निरीक्षक सैदपुर की टीम गठित कर 25.06.2021 को थाना शादियाबाद क्षेत्र मे हुई पिकअप लूट के खुलासे के लिये लगाया गया था। 03.07.2021 को उपरोक्त दोनो टीमे प्रातः नन्दगंज बार्डर कटघरा मे उक्त खुलासे के लिए भ्रमणशील थे कि सूचना मिलने पर बल्लीपुर नहर थाना शादियाबाद स्थित माँ दुर्गा मन्दिर के सामने समय करीब 07.30 बजे सुबह लूटी गयी पिकअप के साथ चार अभियुक्त राकेश यादव पुत्र धर्मराज यादव ग्राम सहुरा थाना केराकत जनपद जौनपुर, धीरज कुमार शाहू उर्फ राजा पुत्र राम प्रसाद शाहू ग्राम सिसई जनपद गुमला झारखण्ड, महेश चौधरी पुत्र वासुदेव चौधरी ग्राम तुपूदाना थाना तुपूदाना जनपद राची झारखण्ड, विकाश गोप पुत्र तिरतू गोप ग्राम सिसई थाना सिसई जनपद गुमला झारखण्ड को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगणों की तलाशी से अभियुक्त राकेश कुमार यादव के पास से एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व दो कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ से राकेश यादव निवासी सहुरा थाना केराकत जनपद जौनपुर ने बताया कि वह झारखण्ड मे रहकर पिकअप चलाता है। जहाँ उसकी दोस्ती राजा उर्फ धीरज साहू निवासी ग्राम सिसई थाना सिसई जनपद गुमला झारखण्ड के साथ हो गयी थी। राजा कि पिकअप दुर्घटना ग्रस्त हो जाने पर उसकी मरम्मत के लिए रूपयों कि जरुरत थी। राजा की जरुरत पर राकेश ने जनपद जौनपुर से पिकअप लूटने की योजना बनाई जिसमे राजा ने अपने दो दोस्तो महेश चौधरी निवासी तुपूदाना थाना तुपूदाना जनपद राँची झारखण्ड व विकाश गोप निवासी सिसई थाना सिसई जनपद गुमला झारखण्ड को सामिल कर लिया। 24.06.2021 को धीरज ने शादी मे शामिल होने के लिए एक बोलेरो बुक की जिससे चारो जनपद जौनपुर में आकर रुके। राकेश तीनों को एक ढाबे मे ठहरा कर खुद जाकर पीडित नन्दलाल खरवार निवासी पेशारा थाना केराकत जनपद जौनपुर की पिकअप थाना शादियाबाद क्षेत्र के ईट भट्टे के मजदूरों को लाने के लिए बुक किया। फिर योजना बद्ध तरीके से राकेश बुक की गयी पिकअप UP62BT 2925 पर चालक नन्दलाल के साथ निकला और मेहनाजपुर पेट्रोल पम्प पर डीजल लिया वहीं से अन्य तीनों साथी भी बोलेरो से उसके पीछे हो लिए। समय करीब शाम 08.35 बजे थाना शादियाबाद क्षेत्र की अकराँव पुलिया पर सूनसान जगह पाकर उक्त पिकअप छीनना चाहा तो विरोध करने पर राकेश ने चालक नन्दलाल खरवार को लोहे की रिन्च से मारकर घायल कर दिया और पिकअप व मोबाईल छीनकर पुनः जौनपुर भाग निकले।लूटी गयी पिकअप को राकेश अपने घर छिपाकर चारों किराए की बोलेरो वापस करने झारखण्ड चले गये। 02.07.2021 को चारों अभियुक्त गण लूटी गयी पिकअप ले जाने जौनपुर आए और पिकअप लेकर झारखण्ड जा रहे थे कि बल्लीपुर नहर पुलिया के पास थाना शादियाबाद पर खुलासे की लगी हुई टीमों द्वारा पकड लिया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्र0नि0 शिव प्रताप वर्मा थाना शादियाबाद, निरीक्षक विश्वनाथ यादव अतिरिक्त निरीक्षक सैदपुर, प्र0नि0 विनीत राय क्राइम ब्रान्च, उ0नि0 गुलाम हुसैन थाना शादियाबाद, हे0का0 प्रो0 संजय कुमार पटेल क्राइम ब्रान्च, हे0का0 राम प्रताप क्राइम ब्रान्च, हे0का0 विनय यादव क्राइम ब्रान्च, का0 संजय प्रसाद क्राइम ब्रान्च, का0 मजीज हसन थाना शादियाबाद, का0 मिथिलेश यादव थाना शादियाबाद मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: हत्या के मुकदमें में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार
Next: एक गाय व चार गोवंश सहित पीकप के साथ दो पशु तस्कर गिरफ्तार

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.