Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कोरोना
  • स्वास्थ्य

स्वास्थ्य केन्द्र पर चार घंटे देर से पहुँचा कोविड़-19 का टीका

ब्यूरो 16-07-2021
khabarimg

जमानियां। स्थानीय नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को टीकाकरण का कार्य दोपहर करीब 01 बजे से शुरू हुआ। जिससे टीका लगवाने आये लोग को परेशानी का सामना करना पड़ा।
काफी देर होने के कारण भीड़ बढ़ती गई तथा स्वास्थ्यकर्मी आश्वासन का घूट पिलाते रहे। देखते ही देखते निर्धारित समय से तीन से चार घंटा बीत गया। बहुत से लोग इंतजार करते करते वापस चले गये। करीब चार घंटे बाद टीका स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचा तो टीका लगवाने वालों की काफी भीड़ जुट गई जिससे अफरा तफरी का माहौल ही गया। किसी तरह से कर्मचारियों ने टीका लगवाने आये लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया और टोकन के आधार पर टीका लगाने की बात कही। इस बीच कई तो बिना वैक्सीन लगवाये ही वापस लौट गये। सुनीता और विजय निवासी डुहियां‚ सोनू उपाध्याय निवासी मोहम्मदपुर‚ गंगोतरी निवासी बहादरपुर‚ गोजिना निवासी फुफुआंव‚ फातमा बेगम निवासी उमरगंज‚ दुधनाथ सिंह निवासी नूरपुर‚ रूपमणी देवी निवासी नूरपुर आदि का कहना है कि सुबह 8 बजे से बैठे है और वैक्सीन न रहने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। लोगों का कहना है कि वे कई दिनों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का चक्कर काट रहे है लेकिन वैक्सीन नही लग पा रही है। वही भीड़ को देख प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रूद्रकांत सिंह ने मोर्चा संभाला और सभी को समझा बुझा कर शांत किया।

Post navigation

Previous: नहर का पानी टेल तक पहुॅचने का डीएम का निर्देश हुआ खोखला-पूर्व मंत्री
Next: निर्माणाधीन पंचायत भवन का प्रधान प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

ईयरफोन-ईयरप्लग युवाओं की सुनने की क्षमता पर डाल रहे बुरा असर, टीनिटस का भी खतरा

ब्यूरो 17-05-2025
IMG-20250423-WA0011.jpg
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

ब्यूरो 23-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.