Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

समर्पण एवं अनुराग से परमात्मा की प्राप्ति सम्भव-भागवताचार्य चंद्रेश महाराज

विशेष संवाददाता 19-07-2021
khabarimg

जमानिया। राधा-माधव ट्रस्ट सब्बलपुर में कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतः पालन करते हुए आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भागवताचार्य चंद्रेश महाराज ने कहा कि प्रहलाद के पुकार पर खंभे से नरसिंह रूप में भगवान प्रकट हो गए तो क्या अब किसी खंभे अथवा शिला में भगवान नहीं हैं? ऐसा प्रश्न परीक्षित ने शुकदेव जी से किया। ठीक-ठीक ऐसा ही प्रश्न संसार के अनेक लोगों के मन भी उठता है। भगवान के प्रकट होने के लिए परिस्थिति एवं भक्त का अनुराग भाव ही सर्वोपरि अथवा एकमात्र शर्त है।

यदि आज भी कोई प्रह्लाद, मीराबाई, नरसी मेहता , सूरदास, कबीर, रविदास जैसा समर्पण, त्याग और भाव रखकर भगवान को पुकारेगा तो वह अवश्य ही प्रकट हो जाएंगे। दशरथ-कौशल्या, देवकी- वासुदेव, नंद-यशोदा जैसी चाह परमात्मा को पाने के लिए यदि हमारे अंदर भी होगी तो आज भी वह हमारे आंगन में प्रभु की किलकारियां गूंज सकती है। हम तो जैसे घर, दुकान, जमीन, मोटरकार, मोबाइल और संसार की अन्याय वस्तुओं को खरीद या पा लेते हैं वैसे ही भगवान को भी पा लेना चाहते हैं परन्तु संसार को पाने और संसार बनाने वाले परमात्मा की उपलब्धि की शर्तें भिन्न भिन्न है। संसार की वस्तुओं को हम साधारण पुरुषार्थ से खरीद सकते हैं परन्तु परमात्मा के लिए सम्पूर्ण समर्पण एवं अनुराग की जरूरत पड़ती है जो कि हम कर नहीं पाते।

Post navigation

Previous: नपा अध्यक्ष ने सभासदों संग की मिनी ट्यूबेल बोरिग का भूमि पूजन
Next: नवनिर्वाचित प्रमुख क्षेत्र पंचायत के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेगे पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह

संबंधित खबरें

47 (2)
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

डेढ़गावां के प्राचीन शिवाला मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

विशेष संवाददाता 08-06-2025
44
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

शांति, भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-जुहा का पर्व

विशेष संवाददाता 07-06-2025
885
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

गाजीपुर में ईद-उल-अजहा पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, सुरक्षा और सौहार्द का बेहतरीन उदाहरण

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.