Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

नवनिर्वाचित प्रमुख क्षेत्र पंचायत के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेगे पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह

ब्यूरो 19-07-2021
IMG-20210719-WA0013

जमानियाँ। स्थानीय विकास खण्ड व भदौरा विकास खण्ड के नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख का मंगलवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह भाग लेगे।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए सपा विधान सभा अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह नवनिर्वाचित भदौरा ब्लाक प्रमुख नरगिस खान के शपथ ग्रहण समारोह में 11:30 बजे व नवनिर्वाचित जमानियाँ ब्लाक प्रमुख मनीषा कुशवाहा के शपथ ग्रहण में 12:30 बजे भाग लेगे।

नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख का ब्लॉक परिसर में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारीयाँ पूरी कर ली गई है। सम्बन्धित उपजिलाधिकारी एवं जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी ब्लॉक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्यो को शपथ ग्रहण कराएंगे। नवनिर्वाचित भदौरा ब्लाक प्रमुख नरगिस खान व 112 क्षेत्र पंचायत सदस्य व नवनिर्वाचित जमानियाँ ब्लाक प्रमुख मनीषा कुशवाहा व 129 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद और गोपनीयता की शपथ लेगें। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा संग वीडीओ से वार्ता कर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों की जानकारी ली।
इस बाबत जमानियाँ खंड विकास अधिकारी हरिनरायन ने बताया कि उपजिलाधिकारी के द्वारा नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख को पूर्वाह्न 11 बजे शपथ दिलाई जायेगी तथा ब्लाक प्रमुख द्वारा 129 सदस्यों को शपथ दिलाई जायेगी। शपथ के बाद क्षेत्र पंचायत की प्रथम बैठक भी होगा वही भदौरा खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि शासन द्वारा नामित उप जिलाधिकारी सेवराई रमेश मौर्या के द्वारा नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख को शपथ दिलाई जाएगी तदोपरांत ब्लाक प्रमुख द्वारा अपने 112 सदस्यों को शपथ दिलाया जाएगा व क्षेत्र पंचायत की प्रथम बैठक भी होगा।

Post navigation

Previous: समर्पण एवं अनुराग से परमात्मा की प्राप्ति सम्भव-भागवताचार्य चंद्रेश महाराज
Next: टीकाकरण के लिए उमड़ी भीड़

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.