Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कोरोना
  • स्वास्थ्य

टीकाकरण के लिए उमड़ी भीड़

विशेष संवाददाता 19-07-2021
khabarimg

गहमर(गाजीपुर)। स्थानीय पी एच सी पर सोमवार को हो रहे वैक्सिनेसन करवाने वालो की भारी भीड़ लगी रही इस दौरान लोग जमकर कोविड प्रोटोकाल का उलंघन करते नजर आए।
सोमवार को स्थानीय पी एच सी पर टीका लगवाने वालों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। सोमवार को कड़ी धूप होने के कारण भी लोग टीकाकरण केंद्रों पर जुटे रहे और टीकाकरण कराया। गर्मी और तेज धूप होने के कारण एक महिला बेहोश हो कर गिर गई जिसे परिजनों द्वारा छाया में ले जाकर लेटाया गया।

भदौरा पी एच सी पर सोमवार को कोविड का टीकाकरण किया जा रहा था शिविर में टीका लेने आए लोगों की लंबी कतार लग गई थी। अधिक भीड़ होने और स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या कम रहने से टीकाकरण धीमी गति से चल रहा था। कतार में खड़े लोगों को अपनी बारी का लंबा इंतजार करना पड़ा। कड़ी धूप में टीकाकरण के लिए आई महिला कमलावती देवी पत्नी रामनारायण निवासी खजूरी मूर्छित होकर गिर पड़ी। वहा मौजूद लोगों एवं परिजनो द्वारा उसको छाया में ले जाकर लिटाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग का कोई भी कर्मचारी उसकी सुध लेने नही आया। परिजनों के द्वारा महिला को पानी का छींटा लगाकर होश में लाया गया।टीकाकरण में सामाजिक दूरी और कोरोना प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही थी। इस दौरान लोगो को लाइन में लगाने के लिए पुलिस भी असहाय बन बैठी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सिनेसन सेंटर पर टीकाकरण के दौरान घोर अनियमितता देखने को मिल रही है। सेंटर में शाम तक करीब 700 लोगों का टीकाकरण किया गया। बेहोश महिला के बाबत जब चिकित्सक हारून से पूछा गया तो उन्होंने इस मामले के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की।

Post navigation

Previous: नवनिर्वाचित प्रमुख क्षेत्र पंचायत के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेगे पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
Next: धरनास्थल पर पहुँचे जीआरपी कोतवाल

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

ईयरफोन-ईयरप्लग युवाओं की सुनने की क्षमता पर डाल रहे बुरा असर, टीनिटस का भी खतरा

ब्यूरो 17-05-2025
IMG-20250423-WA0011.jpg
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

ब्यूरो 23-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.