Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सेवानिवृत्त राधेश्याम राम को महाविद्यालय परिवार ने दी शानदार विदाई

विशेष संवाददाता 31-07-2021
0444

जमानियां।स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कर्मचारी राधेश्याम राम बंगाली शनिवार 31.7.2021 को 36 वर्ष 10 माह 02 दिन की सेवा के पश्चात सेवानिवृत्त हुए।

महाविद्यालय परिवार ने प्राचार्य डॉ.शरद कुमार की अगुवाई में एक शानदार विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया।महाविद्यालय के प्राचार्य व राजनीतिशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ मदन गोपाल सिन्हा ने संयुक्त रूप से अंग वस्त्रम तथा स्मृति चिन्ह देकर बंगाली को सम्मानित किया तो पूरा हाल तालियों से गूंज उठा। प्राचार्य ने अपने संबोधन में राधेश्याम राम को महाविद्यालय परिवार के लिए कर्तव्यनिष्ठ सिपाही बताया।विभिन्न भूमिकाओं में बंगाली के सेवा निष्ठा को याद करते हुए कहा कि आपकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती। हम आपके सुखमय एव स्वस्थ जीवन हेतु प्रभु से प्रार्थना करते हैं।
संस्कृत विभाग की अध्यक्ष डा विमला देवी हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संजय कुमार सिंह लेखाकार सत्य प्रकाश सिंह ने अपने वरिष्ठ कर्मचारी को वस्त्र छाता पोथी व जीवन में काम आने वाली तमाम वस्तुएं भेट कर बंगाली जी के सुखी जीवन हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।खास बात यह रही कि राधेश्याम राम अपने बरूईन निवास से महाविद्यालय परिसर तक गाजे बाजे के साथ आए और महाविद्यालय परिवार ने उन्हें मुख्य मार्ग तक सम्मान विदा किया।इस अवसर पर डा मातेश्वरी प्रसाद सिंह डा संजय कुमार राय डा प्रदीप कुमार डा अरुण कुमार सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर हिन्दी बिपिन कुमार पुस्तकालयाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह मनोज कुमार सिंह राकेश चौबे मुन्ना राम बलिराम सिंह कमलेश प्रसाद राजेश कुमार दिग्विजय सिंह बीरेंद्र कुमार राय राजभर संतोष कुमार शर्मा रवि उद्यान पेंगुला प्रासर सहित महाविद्यालय परिवार के प्राध्यापक कर्मचारी सहित ग्राम सभा बरूई न के नागरिक सहित राधेश्याम राम के परिवार के सदस्य गण व मित्र शुभचिंतक उपस्थित रहे।समारोह का संचालन हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने तथा अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शरद कुमार ने किया।प्रत्यक्ष दर्शियों ने कहा कि इतनी शानदार विदाई अभी तक इस क्षेत्र में किसी कार्मिक की नहीं हुई थी।

Post navigation

Previous: चिकित्सा अधीक्षक सहित कई स्टाफ मिले नदारद सीएमओ ने दिया वेतन रोकने का आदेश
Next: विटामिन ए की खुराक पिलाकर बाल स्वास्थ्य पोषण माह का किया गया शुभारंभ

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.