Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

सनशाइन पब्लिक स्कूल ने मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

ब्यूरो 09-08-2021
IMG-20210809-WA0043

जमानियां। क्षेत्र के कसेरा गांव स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल में सोमवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के 2 छात्रों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

विदित हो कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में विद्यालय के मेधावी छात्र विकास कुमार मौर्य बारहवीं एवं पियुष सिंह दसवीं को बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्‍यालय की ओर से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक अमित कुमार ने कहा कि यह गौरव की बात है कि गांव से जिले में लगातार विद्‍यालय के छात्र–छात्रा टॉप कर रहे है। इसमें पूरे विद्‍यालय परिवार के शिक्षकों का अहम योगदान है। जिसे नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के विकास में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। यह शिक्षकों के अथक परिश्रम का परिणाम है। वही छात्रों को बधाई देते हुए सन साइन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सर्वानंद सिंह ने पुरस्कार बांटा और कहा कि विद्‍यालय जिले में परचम लहरा रहा है और प्रति वर्ष जिले के टॉप 10 में विद्‍यालय के छात्र–छात्रा रह रहे है। इस अवसर पर अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह‚ प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह‚ विजय सिंह‚ जयप्रकाश सिंह‚ बृजेश सिंह‚ महेवश्र नाथ सिंह‚ सदरे आलम अंसारी‚ सुधीर कुमार राय‚ अनिल सिंह‚ बलवंत सिंह‚ सूरज सिंह आदि उपस्थित रहे।

विद्‍यालय ने दी है मुफ्त शिक्षा। 
विद्‍यालय की ओर से विकास कुमार मौर्य पुत्र शिव कुमार सिंह निवासी राघोपुर कोटियां गांव को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की है। गरीब परिवार में जन्मे विकास को 10 वीं के परीक्षा में 97.4% तथा 12 वीं विज्ञान में 97.6% अंक प्राप्त हुए। ये प्रतिदिन साइकिल से 8 किलोमीटर दूर स्थित स्कूल जाता था। इनके पिता गुजरात में शिपयार्ड के कर्मचारी है। 
 
पढाई के दौरान ही निकाला एनडीए की परीक्षा 
विकास कुमार ने 11 वीं में पढ़ाई के दौरान पहले प्रयास में एनडीए की परीक्षा पास कर ली लेकिन मार्कशीट न होने के कारण उसका इंटरव्यू नहीं हो सका। वही इस बार भी उसने एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण की है और 10 अक्टूबर को उसका इंटरव्यू है। 

Post navigation

Previous: गंगा का उफान पर, दर्जनों गॉव बाढ़ की चपेट में
Next: असिस्टेंट कमांडेंट के घर आने की खुशी में जश्न की हो रही तैयारी

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.