Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

खुली बैठक में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का हुआ आवंटन

ब्यूरो 12-08-2021
IMG-20210812-WA0029

जमानियां। स्थानीय विकास खंड अंतर्गत महली ग्राम पंचायत के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान आवंटन के लिए खुली बैठक का आयोजन गुरुवार को किया गया। जिसमें समर्थन के आधार पर मनोरमा देवी का चयन किया गया।

उपजिलाधिकारी द्वारा नामित नोडल सहायक विकास अधिकारी पंचायत अरुण कुमार दुबे सचिव व अन्य कर्मचारियों के साथ गांव में कोटे की दुकान के चयन के लिए पहुंचे। जहां ग्रामीणों की भीड़ सुबह से ही मौजूद रही। जिसके बाद कोटे की दुकान का चयन प्रक्रिया शुरू हुई। कोटे की दुकान के लिए गांव के मनोरम देवी पत्नी लल्लन शर्मा और शीला देवी पत्नी मनमोहन ने आवेदन किया। जिस पर खुली बैठक में एडीओ पंचायत ने सभी सदस्यों के समर्थन ग्रामीणों के समर्थन के आधार पर कोटे की दुकान के लिए मनोरमा देवी का चयन किया। इस संबंध में एडीओ पंचायत अरुण कुमार दुबे ने बताया कि गांव में मनोरमा देवी को 276‚ शीला कुमारी को 112 ग्रामीणों ने समर्थन किया गया। जिसके आधार पर मनोरमा देवी को सस्ते गल्ले की दुकान संचालन के लिए चयनित किया गया है। बताया कि पूर्व में 07 अगस्त 21 काे खुली बैठक की गई थी। जिसमें कोरम के अभाव में स्थगित हो गई थी। जिस कारण से आज पुनः बैठक की गई और कोटेदार का चयन कर लिया गया। सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल भी मौजूद रही। इस अवसर पर सचिव आशुतोष गिरी, ग्राम प्रधान रोशन लाल राम, उमेश यादव, राजन सिंह, संजय दुबे, वीरेंद्र राम आदि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: 2019 का टूटा रिकार्ड, खतरे के निशान से 1.515 मीटर ऊपर हुआ गंगा का जलस्तर
Next: खंड विकास अधिकारी ने सचिवों को दी चेतावनी

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.