Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

पूर्वदशम छात्रवृत्ति एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना पूर्व की भांति संचालित

ब्यूरो 12-08-2021
khabarimg

गाजीपुर। शैक्षणिक सत्र् 2021-22 में पिछड़े वर्ग छात्र-छात्राओं हेतु पूर्वदशम छात्रवृत्ति एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना पूर्व की भांति संचालित की जा रही है।

जिसमें पूर्वदशम छात्रवृत्ति आवेदन पत्र ऑनलाइन भरे जाने की तिथि 23 जुलाई 2021 से एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति आवेदन पत्र ऑनलाइन भरे जाने की तिथि 20 जुलाई 2021 से प्रारम्भ है। गत वर्ष की भांति वर्तमान सत्र में भी छात्रवृत्ति आवेदन पत्र आधार प्रमाणीकरण व्यवस्था के अन्तर्गत ही आवेदन पत्र भरे जा रहे है, जिसमें छात्र/छात्राओं का आधार प्रमाणीकरण में छात्र/छात्रा का आधार नम्बर, उनके नाम एवं जन्मतिथि के आधार पर जन संाख्यिकीय प्रमाणीकरण होने के उपरान्त ही छात्र का आवेदन पत्र फाइनल सब्मिट हो सकेगा। ऐसे प्रत्येक छात्र/छात्रा का आधार नम्बर होना अतिआवश्यक है और आधार नम्बर छात्र के मोबाइल से लिंक होना चाहिए तथा मोबाइल नम्बर वर्तमान में चालू है, ताकि ओ.टी.पी. वेरीफिकेसन से छात्रवृत्ति आवेदन पत्र फाइनल सब्मिट हो सकें। इसके साथ यह भी आवश्यक है कि हाई स्कूल अंक पत्र में अंकित विवरण जैसे-नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग का मिलान आधार कार्ड में अंकित विवरण से मिलान होना चाहिए, अन्यथा मिलान न हो पाने की स्थिति में छात्रवृत्ति आवेदन पत्र फाइनल सब्मिट नहीं हो सकेगा
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, नरेन्द्र विश्वर्मा ने जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाओं एवं छात्र-छात्राओं को सूचित किया है कि उपरोक्तानुसार छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने के पहले अपने आधार कार्ड में अंकित विवरण का मिलान हाई स्कूल अंक पत्र में अंकित विवरण से कर लें, यदि कोई भिन्नता है तो आधार कार्ड को शीघ्र अपडेट करा लें, एवं आधार में लिंक मोबाइल नम्बर को भी अपडेट एवं चालू रखें, ताकि छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने में कोई असुविधा उत्पन्न न हो।

Post navigation

Previous: कालाजार से मरीजों को जल्द मिलेगी मुक्ति
Next: युवा अपनी सोच में परिवर्तन लाएं-संजय राय शेरपुरिया

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.