Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

गंगा का उफान थमा, खतरे के निशान से 1.575 मीटर ऊपर हुआ जलस्तर

ब्यूरो 13-08-2021
IMG-20210813-WA0044

जमानियाँ। गंगा का ऊफान थम गया है। सुबह 10 बजे से ही जलस्तर स्थिर है। बढ़े जलस्तर के कारण तटवर्ती इलाकों में आफत अभी भी बरकरार है। बाढ़ का आबादी क्षेत्रों सहित सम्पर्क मार्ग को भी अपने आगोश में ले लिया है।

गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 1.575 मीटर उपर हो गया है। खतरा का निशान 63.105 मीटर से शुक्रवार को शाम चार बजे तक गंगा का जलस्तर 64.680 मीटर ही था। सुबह 10 बजे से ही जलस्तर स्थिर बना हुआ है।क्षेत्र के ग्राम हरपुर, कालनपुर, देवरिया, राघोपुर, खिदिरपुर, मतसा, चितावनपट्टी, जीवपुर आदि ग्राम के पास एन एच तक पानी पहँच गया। एन एच के बाये तरफ पूरा बाड़ क्षेत्र बाढ़ के पानी से पूरी तरह तबाह हो चुका है। मतसा बाड़, मंझरिया बाड़, रघुनाथ बाड़, जीवपुर बाड़, सब्बलपुर बाड़, देवरिया बाड़, सब्बलपुर खुर्द, रामपुर पट्टी, सरनाम खा, कालनपुर, जगदीशपुर, मलसा‚ देवरिया‚ पाह सैय्यदराजा‚ चितावनपट्टी‚ राघोपुर आबादी क्षेत्रों में बाढ़ आ चुका है। बाढ़ की त्रासदी झेल रहे लोग काफी परेशान दिखाई दे रहे है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के कुछ लोग बाढ़ राहत शिविर में शरण लिए हुए है। चारो तरफ बाढ़ से घिरे लोग पशुओं को लेकर ऊँचे स्थान पर पहुँच चुके है। बाढ़ के कारण हरा चारा व भूसा भीग जाने के कारण पशुपालक काफी परेशान है। ग्रामीण प्रशासन से लगातार नाव व भूसा की मांग कर रहे है लेकिन मांग के सापेक्ष नाव न मिलने से लोगों की ब्यथा बढ़ती जा रही है तथा अभी तक प्रशासन भूसा का इंतजाम नही कर पाया है।

Post navigation

Previous: नगर सांसद प्रतिनिधि को पितृ शोक
Next: मुख्यमंत्री ने 182 बाढ़ प्रभावित लोगों में राशन किट का किया वितरण

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.