Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

बार एसोसिएशन सभागार में हुआ शोक सभा का आयोजन

ब्यूरो 25-08-2021
khabarimg

जमानियां। स्थानीय तहसील स्थित बार एसोसिएशन सभागार में बार संघ अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह की अध्यक्षता में बुद्धवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्व. कल्याण सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन कर 2 मिनट का मौन रख मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया।
इसके पश्चयात उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा सर्वसम्मति से न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके बतौर मुख्यमंत्री के कार्यकाल का जिक्र किया। अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह ने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में प्रदेश का चहुमुखी विकास हुआ। प्रदेश के विभिन्न विभागों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य आदि में व्यापक सुधार के साथ ही बेहतर जननेता के रूप में हमेशा याद किया जायेगा। सचिव रामजी राम कहा कल्याण सिंह दलित, पिछड़ी और सर्व समाज के सबसे बड़े नेता व भारतीय संस्कृति के पुरोधा थे। इनकी ईमानदारी, सुचिता व सादगी के लिए इन्हें सदैव याद किया जाएगा। ये एक वटवृक्ष के समान् थे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने इस अवसर पर काशीनाथ राय‚ उदय नारायण सिंह‚ काजी शकील‚ सुरेन्द्र प्रसाद‚ फैसल होदा‚ रवि प्रकाश‚ मोहम्मद इमरान‚ अशोक कुमार गुप्ता‚ दीनदयाल उपाध्याय‚ कमल कांत राय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: खंड शिक्षा अधिकारीवार समीक्षा में कम प्रगति वाले विद्यालयो पर डीएम ने व्यक्त की नाराजगी
Next: अपात्र पाए गए लाभार्थी की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.