Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

अंजना यादव ने क्षेत्र का बढ़ाया मान

ब्यूरो 21-09-2021
IMG-20210921-WA0004

जमानियां। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग  (यूपीएससी) ने प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत प्रवक्ता केमिकल अभियंत्रण के पद पर सीधी भर्ती की परीक्षा में नगर पालिका क्षेत्र के हरपुर मोहल्ले की रहने वाली अंजना यादव ने सफलता हासिल कर क्षेत्र के लोगों का मान बढाया। उनकी सफलता से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है और परिवार सहित मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया गया।

हरपुर मोहल्ले निवासी अंजना यादव पत्नी सुधीर सिंह का चयन प्रवक्ता केमिकल इंजीनियरिंग राजपत्रित अधिकारी के पद पर हुआ है। उन्हें इसका चयन पत्र 17 सितंबर को मिला। उनके पति सुधीर सिंह जनपद बदायु में राजकीय आईटीआई कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर तैनात है। अंजना की शुरुआती प्रारंभिक शिक्षा मुरादाबाद जनपद के स्योडारा से हुई। जिसके बाद उन्होंने गोरखपुर जनपद के राजकीय पॉलिटेक्निक से केमिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की पढाई की। जिसके बाद उन्होंने पंजाब प्रांत के संगरूर जनपद के लोगोंवाल गांव स्थित संत लोगोंवाल इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से केमिकल इंजीनियरिंग से स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2014 में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र द्वारा आयोजित परीक्षा को उत्तीर्ण की लेकिन उन्होंने ज्वाइनिंग नहीं किया। वर्ष 2015 में उनका चयन हैदराबाद के न्यूक्लियर फ्यूल कॉम्प्लेक्स में अवर वैज्ञानिक के पद पर हुआ लेकिन उन्होंने इसको भी ज्वाइनिंग नहीं की। उनके प्रवक्ता पद पर चयन होने से परिवार सहित क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है। अंजना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा ससुर हरिनाम सिंह, अपने पिता जोधा सिंह यादव,ससुर डॉक्टर रामबचन सिंह,चाचा अशोक‚ संतोष को दिया। अंजना ने अपनी सफलता का मूल मंत्र कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास एवं ईश्वर पर अपार श्रद्धा को बताया I उनकी सफलता से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है और परिवार के सदस्य मिठाई बांटकर खुशी का इजहार कर रहे है।

Post navigation

Previous: जायसवाल युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष व भाजपा नेता के गाड़ी पर दबंगों ने किया हमला
Next: विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.