Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खेल–कूद

तीन खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान

ब्यूरो 16-11-2021
khabarimg

जमानियां। ग़ाज़ीपुर तीरंदाज़ी संघ के खिलाडियों का रहा जलवा मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10 नवंबर को आयोजित सब जूनियर राज्य स्तरीय ट्रायल में दिखाई दिया। जिसमें तीन खिलाड़ियों ने निशाना साध कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया। 

जमानिया स्थित द्रोणा तीरंदाज़ी अकादमी के खिलाड़ी रोहित कुमार ने बालक वर्ग रिकर्व इवेंट में 681स्कोर मार कर प्रथम स्थान पर चयन हुआ। वही आशीष तिवारी ने 675 स्कोर मार कर चौथे स्थान पर अपना चयन कराया | महिला वर्ग रिकर्व स्पर्धा में खुशी श्रीवास्तव ने 605 स्कोर मार कर चौथे स्थान पर रही। इन सभी खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई है।प्रदेशीय तीरंदाज़ी टीम को ग़ाज़ीपुर तीरंदाज़ी संघ के चंद्रप्रकाश उपाध्याय कोच की भूमिका में रहे और उन्होंने बताया कि आगामी चैंपियनशिप  महाराष्ट्र के अमरावती जिले में 21 से 24 नवंबर तक होगी। इस प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों से नेशनल चैंपियनशिप में भी पदक की उम्मीद हैं।जिला तीरंदाज़ी संघ से सचिव नंदू दुबे ने बताया कि जिले के प्रतिभावान तीरंदाज़ निरंतर प्रगति पर है,कोविड लाकडौन होने के बावजूद भी अभ्यास जारी रखा और परिणाम आपके सामने हैं। गाजीपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष डॉ मुकेश ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनिएं दी।

Post navigation

Previous: संगीतमय भागवत कथा में पहुंचे सपा रितेश सिंह
Next: प्रतिभा के दम पर फहरा रहे परचम

संबंधित खबरें

7
  • खेल–कूद

रस्साकशी और कबड्डी में छात्रों ने दिखाया दम

विशेष संवाददाता 12-02-2026
1
  • खेल–कूद

प्रेम कुमार ने सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में लहराया परचम, गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल जीत किया क्षेत्र का नाम रोशन

विशेष संवाददाता 07-08-2025
4744
  • खेल–कूद

डिवाइन ग्लोबल स्कूल को मिजर तीसरा स्थान, विजयी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

विशेष संवाददाता 04-08-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.