Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खेल–कूद

स्टेट बालीबाल टीम में स्वामी विवेकानंद की छात्राओं का चयन

विशेष संवाददाता 23-11-2021
WhatsApp Image 2021-11-23 at 5.41.04 PM

गहमर। बालीबाल प्रतियोगिता में बालिकाओं ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लखनऊ में हो रहे स्टेट बालीबाल प्रतियोगिता में अपना प्रवेश लिया।बता दें कि स्थानीय क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल करहिया की छात्राओं ने वालीबाल में अपना जोरदार प्रदर्शन करते हुए स्टेट प्रतियोगिता जो कि लखनऊ में आयोजित हो रही है में अपना स्थान सुरक्षित कराया।

इस संबंध में इनके कोच देव कुमार सिंह ने बताया कि हमारी खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत एवं लगन से तैयारी की जिसका परिणाम यह हुआ कि पहले जिला बालीबाल प्रतियोगिता के बाद मंडल बालीवाल प्रतियोगिता जीतने के बाद जोन वालीबाल प्रतियोगिता जो प्रयागराज में आयोजित हुई थी, हमारी लड़कियों ने वाराणसी मंडल की तरफ से खेलते हुए प्रयागराज तथा मिर्जापुर की टीम को हराकर फाइनल विजेता बनीं। साथ ही स्टेट वालीबाल प्रतियोगिता जो लखनऊ में आयोजित होने वाली है उसमें अपना स्थान सुरक्षित कराया। इस विद्यालय की खिलाड़ी प्रीति कुशवाहा कप्तान, पूजा शर्मा, कृति तिवारी, सोनम सिंह, निधि सिंह, प्रिया यादव, ज्योति यादव और संजना गुप्ता को स्टेट टूर्नामेंट के लिए चयनित किया गया है।यह सब इनकी कड़ी मेहनत और मां कामाख्या के आशीर्वाद का प्रतिफल है। मैं इनके उज्जवल एवं मंगल भविष्य की कामना करता हूं।आज इनकी सफलता पर विद्यालय परिवार के साथ पूरा क्षेत्र खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

प्रतियोगिता में जीत के बाद मेडल दिखाती खिलाड़ी।

Post navigation

Previous: जेल का किया स्थलीय निरीक्षण
Next: सहारा ऑफिस पर हंगामा

संबंधित खबरें

7
  • खेल–कूद

रस्साकशी और कबड्डी में छात्रों ने दिखाया दम

विशेष संवाददाता 12-02-2026
1
  • खेल–कूद

प्रेम कुमार ने सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में लहराया परचम, गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल जीत किया क्षेत्र का नाम रोशन

विशेष संवाददाता 07-08-2025
4744
  • खेल–कूद

डिवाइन ग्लोबल स्कूल को मिजर तीसरा स्थान, विजयी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

विशेष संवाददाता 04-08-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.