Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध
  • घटना / दुर्घटना

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता फांसी पर लटकती मिली

ब्यूरो 26-11-2021
khabarimg

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के जीवपुर में शुक्रवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता ने फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली। मायके वालों की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई और मामले की जांच में जुट गई है। 

ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाहिता का पति विनोद यादव राजस्थान कमाने के लिए जाने की तैयारी कर रहा था और जाने के लिए रेलवे का टिकट भी करवा लिया था। उसकी पत्नी गुडिया यादव (23) अपने बच्चे को लेकर उसके साथ जाने की जिद कर रही थी। इसको लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। शुक्रवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता घर में फांसी पर लटकी मिली। अपने पीछे एक वर्ष का बच्चा छोड़ गई। ज्ञात हो कि सब्बलपुर गांव में युवती का माईका है। मायके के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। नवविवाहिता की मौत के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है। इस संबंध में कोतवाल संपूर्णानंद राय ने बताया कि परिवार में राजस्थान जाने को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर संभवतः यह घटना हुई है। गुडियां शव को कब्जे में ले लिया गया है और पति विनोद यादव को हिरासत में लेकर से पूछताछ की जा रही है। 

Post navigation

Previous: दाना भुजवा रहे बाबा को युवकों ने पीटा
Next: मनाया गया दहेज प्रतिषेध दिवस

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.