Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

अवैध परिवहन कर रहा ट्रैक्टर पलटा

ब्यूरो 27-11-2021
WhatsApp Image 2021-11-27 at 4.26.10 PM

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के पाण्डेय मोड़ के पास शनिवार की दोपहर करीब 12:30 बजे तहसील की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रेक्टर का ट्रॉली अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गई। जिसकी जद में आने से एक ऑटो बाल बाल बच गया।

क्षेत्र में अवैध बालू एवं मिट्टी का परिवहन जोर शोर से चल रह है। जिसको लेकर जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए है। मजे की बात है कि प्रतिदिन दर्जनों ट्रैक्टर मिट्टी और बालू लादकर कोतवाली‚ तहसील एवं विकास खंड के सामने से गुजरते है लेकिन इसको रोकना तो दूर कोई टोकना भी पसंद नहीं करता और बादस्तुर क्षेत्र में अवैध खनन एवं परिवहन का खेल जारी है। शनिवार की दोपहर खनन कर अवैध परिवहन कर रहा ट्रैक्टर के टाली का हाइड्रोलिक खराब थी। फर्राटा भरने के दौरान उसकी टाली अचानक ऊपर उठने लगी। जब ड्राइवर को इसकी भनक लगी तो उसने जैसे ही ब्रेक लगाया। टाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गई। ट्रैक्टर के पीछे और सड़क किनारे खडी ऑटो सहित उसमें बैठे लोग बाल बाल बच गये। ट्रैक्टर पर लदी मिट्टी सड़क पर पसर गई। जिससे कुछ समय से लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई। वहीं आस पास के लोगों ने नगर पालिका को सूचना दी और जेसीबी मंगवाकर सड़क पर से मिट्टी हटवाया। ज्ञात हो कि पाण्डेय मोड़ पर पिकेट ड्यूटी लगाई जाती है लेकिन कोई बिना नंबरों के इन ट्रैक्टरों को फर्राटा भरने से नहीं रोकते है और न ही टोकते है। जिससे क्षेत्र में अवैध खनन सहित परिवहन दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में एसडीएम भारत भार्गव ने बताया कि अवैध खनन एवं परिवहन किसी भी स्थिति में होने नहीं दिया जाएगा। सूचना मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post navigation

Previous: थानों पर आयोजित किया गया समाधान दिवस
Next: राज्यपाल को सम्बोधित पत्रक सौंपा

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.