Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

बृद्ध की मौत पर परिजनों ने एसडीएम को दिया प्रार्थना पत्र

ब्यूरो 04-12-2021
WhatsApp Image 2021-12-04 at 5.09.48 PM

जमानियां। जमीनी विवाद में प्रार्थना पत्र देने के बाद स्थिति के बारे में जानकारी लेने पहुंचा बृद्ध की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

मामला कोतवाली क्षेत्र के बेटाबर कला गांव का है। उमाशंकर कुशवाहा (60) एक सप्ताह पूर्व जमीनी विवाद में प्रार्थना पत्र लेकर कोतवाली पहुंचे थे। पुलिस ने प्रार्थना पत्र रख लिया और उसे वापस भेज दिया। 2 तारीख की सुबह कोतवाली से फोन आया और उसे कोतवाली बुलाया गया। जहां उसे दोपहर 2 बजे से थाने में बैठा दिया गया। छोटे भाई की लड़की अनुष्का सिंह ने बताया कि स्कूल से घर पहुंचने के बाद शाम करीब 5 बजे बड़े पापा को फोन किया गया तो उन्होंने बताया कि वे थाने में है और कोतवाल साहब से मिल कर घर आ जाऐंगे। जब उनका फोन नहीं आया तो उन्होंने फिर 7 बजे फोन किया। तो बड़े पापा ने बताया कि थाने में कम्बल मिला है कोई चिंता की बात नहीं है। जिसके बाद परिवार के लोग थाने में सुरक्षित होने की बात सुनकर संतुष्ट हो गये। बताया कि इसके बाद शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे मेरे पापा ओम प्रकाश कुशवाहा के मोबाइल पर फोन आया कि आपके बड़े भाई बीमार थे और सड़क के किनारे पड़े मिले है। जिसको जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। अस्पताल चले जाइये। जहां पहुंचने पर पता चला कि उनकी मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि कोतवाली में उनकी मौत हुई और पुलिस ने सूचना नहीं दी। मौत को छुपाने के लिए उन्हें सड़क के किनारे रख दिया गया और मनगढ़ंत कहानी बना रहे है। परिवार के लोग मृतक की पत्नी शशी देवी के साथ शनिवार की सुबह क्षेत्राधिकारी से मिलने पहुंचे जहां वे मौजूद नहीं थे। जिसके बाद परिजनों ने संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र दिया और उपजिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई।

इस संबंध में एसडीएम भारत भार्गव ने बताया कि कोतवाली में वृद्ध उमाशंकर कुशवाहा की मौत का मामला आया था। वृद्ध का पीएम हो चुका है रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद क्षेत्राधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया गया है। संभवत: वृद्ध की मौत ठंड लगने से हुई है।

कोतवाल संपूर्णानंद राय ने बताया कि वृद्ध व्यक्ति कोतवाली नहीं आया था। फरियादी को कोतवाली में बैठाने का कोई औचित्य ही नहीं है। लोगों ने सूचना दिया कि एक वृद्ध दरौली रोड़ के पास स्थित चबूतरे के पास तड़फड़ा रहा है। जिसे चिकित्सालय भेजवाया गया। जहाँ उसकी मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट में मौत की स्थिति नार्मल है तथा विसरा परीक्षण के लिए सुरक्षित रख लिया गया है।

Post navigation

Previous: तीन पशु तस्कर गिरफ्तार
Next: नाबालिक के साथ दुष्कर्म

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.