Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

तीन पशु तस्कर गिरफ्तार

ब्यूरो 04-12-2021
WhatsApp Image 2021-12-04 at 2.32.14 PM

जमानिया। नगर के कस्बा बाजार स्थित दुर्गा चौक मोड़ के पास से शनिवार की सुबह करीब 4:30 बजे 14 गोवंश के साथ तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 

जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की भांति पुलिस नगर में गश्त कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि नगर के दुर्गा चौक के पास से गोवंश लेकर बिक्री अथवा वध के लिए कुछ लोग पैदल बिहार जा रहे है। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर गोवंशों को लेकर कोतवाली ले आई। इस संबंध में कोतवाल संपूर्णानन्द राय ने बताया कि पकड़े गये अभियुक्त चंदौली जनपद के धीना थाना क्षेत्र के रहने वाले है। अलीम अंसारी निवासी माधोपुर‚ दीपू कुमार एवं अवनीश कुमार निवासी अहिरौली को 14 गोवंशों को बिहार ले जाने पकड़ा गया है। गोवंशों में 10 बछड़‚ 3 गाय और एक बैल है। अभियुक्तों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाले टीम में उ0नि0 रवीन्द्रनाथ राय‚ हे0का0  बालेन्द्र शर्मा‚ हे0का0 राजेश सिंह‚ का0 पवन मिश्रा‚ का0 अश्वनी कुमार सिंह‚ हो0गा0 अमरेश सिंह यादव आदि रहे।

Post navigation

Previous: यात्रियों ने किया पैनल रूम में हंगामा
Next: बृद्ध की मौत पर परिजनों ने एसडीएम को दिया प्रार्थना पत्र

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.