Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार
  • घटना / दुर्घटना

यात्रियों ने किया पैनल रूम में हंगामा

ब्यूरो 04-12-2021
WhatsApp Image 2021-12-04 at 5.14.34 PM

जमानिया। रेल यात्रियों की सुविधा और सहूलियत के लिए स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पूछताछ केंद्र एवं कोच इंडिकेशन लगाये गये है। लेकिन इसके बंद हो जाने से समस्या खड़ी हो गई है। शनिवार की सुबह करीब 7 बजे यात्रियों ने पूछताछ केंद्र एवं कोच इंडिकेशन बंद रहने एवं ट्रेनों की जानकारी न मिल पाने से जम कर हंगामा किया।

ज्ञात हो कि स्थानीय स्टेशन से एक दर्जन जोड़ी से अधिक ट्रेनों का संचालन होता है। बीते 30 नवंबर की रात 12 बजे से स्थानीय स्टेशन पर पूछताछ केंद्र बंद कर दिये गये है। रेलवे द्वारा पूछताछ केंद्र का संचालन निजी एजेंसी के माध्यम से किया जा रहा था। 30 नवंबर की रात 12 बजे संबंधित एजेंसी का रेलवे से कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया। जिसके बाद से पूछताछ केंद्रों को संबंधित एजेंसी द्वारा बंद कर दिया गया है। जिसकी वजह से पूछताछ सहित कोच इंडिकेशन सुविधा भी बंद है। जिससे यात्री परेशान है। सुबह विभिन्न स्थानों पर जाने के लिए यात्री रेलवे स्टेशन पर पहुंचे जहां कोहरा अधिक था और अनाउंसमेंट न होने से ट्रेनों की जानकारी नहीं हो पा रही थी। जिसके बाद बडी संख्या में यात्री पैनल रूम पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद रेलवे के कर्मचारियों ने हंगामा कर रहे यात्रियों को किसी तरह से समझा बुझा कर वापस किया। लेकिन यह सिलसिला 1 दिसंबर से ही प्रतिदिन चल रहा है। यात्रियों का कहना है कि युवा तो मोबाईल आदि में ट्रेनों की जानकारी ले रहे है लेकिन बुजुर्ग एवं महिलाएं आज भी पुरानी पद्धति के आधार पर ही यात्रा करते है और प्लेटफार्म पर बुजुर्ग‚ महिला ट्रेन की जानकारी के लिए भटक रहे है। कई बार इन बुजुर्गो एवं महिलाओं की ट्रेन सामने से गुजर जाती है और उन्हें पता नहीं चल पाता की इसी ट्रेन से उन्हें यात्रा करना था।

टिकट काउंटर पर भीड़ में धक्के खाने के बाद भी अधिकतर यात्रियों को समय से सूचनाएं नहीं मिल पाईं। जबकि ट्रेनों के कैंसिलेशन, लेटलतीफी और शादियों के मौसम के चलते इस पूछताछ काउंटर की सबसे ज्यादा जरूरत है। बावजूद इसके महकमे के अधिकारी बेपरवाह बने रहे। इस संबंध में स्टेशन मास्टर गणेश ने बताया कि पूछताछ केंद्र बंद हो जाने से कमोवेश प्रतिदिन पैनल रूम में विवाद हो रहा है और यात्री ट्रेनों के आवागमन की जानकारी लेने के लिए परेशान रहते है। वही यात्रियों के पैनल रूम में आ जाने से ट्रेनों के संचालन में भी दिक्कत आ रही है।

Post navigation

Previous: क्रोध में पिता ने किया पुत्र पर हसुआ से वार
Next: तीन पशु तस्कर गिरफ्तार

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.