Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

आग लगने से चार गाय मरी जबकि एक झुलसी

ब्यूरो 23-12-2021
khabarimg

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के कालनपुर गांव में बुधवार की देर शाम करीब 7 बजे अज्ञात कारणों से गौशाला में आग लग गई। जिसमें रखी कुल पांच गाय में से चार जल कर मर गई जबकि एक का इलाज किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार कालनपुर गांव निवासी टुन्ना बिन्द अपनी निजी गौशाला में गायों को चारा आदि दे कर शाम को खाना खाने घर चले गये। इसी बीच अज्ञात कारणों से गौशाला में आग लग गई और खुटे पर बंधी गाय चिल्लाने लगी। जिस पर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और पशुओं के बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली और चार गाय गौशाला में ही जल कर मर गई। वही एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई। आस पास के लोगों ने घटना की सूचना पशु चिकित्सालय एवं तहसील में दी। जिस पर पशुपालन विभाग के डॉ संतोष कुमार‚ रामानुज के साथ मौके पर पहुंचे और गायों का पीएम किया। वही झुलसी गाय का इलाज शुरू कर दिया। इस संबंध में डॉ संतोष कुमार ने बताया कि चार गाय की आग लगने से मौत हुई है‚ सभी गाय गर्भवती थी। जिस पर उन्होंने गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया।

Post navigation

Previous: मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश
Next: छात्रों का आमरण अनशन एसडीएम ने कराया खत्म

संबंधित खबरें

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.