Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खेत खलिहान

क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बिक रहा खाद

ब्यूरो 29-12-2021
0014

जमानिया। क्षेत्र में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश से यूरिया की मांग बढ़ गई और बुधवार को किसान यूरिया के लिए साधन सहकारी समिति सहित प्राईवेट दुकानों का चक्कर लगा रहे है लेकिन उनके हाथ निराशा ही लग रही है।

पहले डीएपी के लिए जद्दोजहद कर रहे किसानों को अब यूरिया खाद के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। यही नहीं कई निजी दुकानदार किसानों खाद पर मनमाना दाम वसूल रहे हैं। स्थिति यह है कि कई दुकानदार यूरिया खाद पर सरकारी रेट से दोगुने–तीनगुने तक कि वसूल रहे हैं। एकाएक यूरिया का दाम बढ़ने से दुकानदारों की चॉदी कट रही है। तो वही किसान यूरिया के लिए दर दर भटक रहे है। स्टेशन बाजार में यूरिया प्रति बोरी 420 रुपया से 600 रुपये तक बिका। किसानों ने मजबूरी का लाभ लेने में दुकानदारों ने कोई कोताई नही बरती। किसान श्यामनरायण सिंह, राहुल, दीपक तिवारी, मनोज सिंह आदि बताया कि मौसम अनुकूल होने से ऊँचे दामों पर यूरिया लेना पड़ा। प्रशासन ब्लैक मार्केट पर लगाम लगाने में पूर्णतः असफल हो गया है। हॉलाकि इसको रोकने के लिए एसडीएम भारत भार्गव लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे है लेकिन इसका कोई लाभ किसानों को मिलता नहीं दिखाई दे रहा है। बुधवार को उन्होंने क्षेत्र के लहुआर एवं बरूईन गांव में बनाये गये खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण किया। दुकानदार गुपचुप तरीके से खाद की कालाबाजारी कर रहे है।

Post navigation

Previous: किया स्टेशन का निरीक्षण
Next: 440 पश्ओं का किया गया मेले में इलाज

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260809-WA0030
  • खेत खलिहान

जमानिया रेंज में ढाई लाख पौधों से हरियाली का संकल्प, नुकसान पहुंचाया तो होगी सख्त कार्रवाई

संतोष शर्मा 10-08-2026
0145 (6)
  • खेत खलिहान

जमानिया में जैविक मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन

विशेष संवाददाता 27-02-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.