Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

अधेड़ की हुई मौत

ब्यूरो 19-01-2022
khabarimg

जमानिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित वार्ड नं० 3 निवासी श्यामसुन्दर कश्यप (55) का मंगलवार की देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार श्यामसुन्दर कश्यप स्टेशन बाजार में बर्तन का व्यवसाय करते है। खरीददारी हेतु वह मंगलवार को दिलदारनगर गये तथा बाजार करके घर वापसी के लिए ताडीघाट पैसेजर को पकड़ने के लिए दिलदारनगर स्टेशन आये तथा ताड़ीघाट पैसेजर में बैठ गये तभी सूचना मिली कि डीएमयू पैसेजर गाड़ी आ रही है। घर जल्दी आने के चक्कर में वह ट्रेक क्रास करके प्लेटफार्म नं० 4 पर आने लगे तभी डाउन में आ रही तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गये। जिससे मौके पर ही मौत हो गयी। काफी देर तक घर वापस न आने पर परिजन दिलदारनगर व्यवसायी को फोन किये तो वह स्टेशन आकर पूछताछ किये तो पता चला कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है। कपड़े से मृतक की पहचान हुई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चार लड़की और दो लड़का है। एक लड़की की शादी हो चुकी है। मृतक ही घर में कमाने वाला था।

Post navigation

Previous: एसोसिएशन के पदाधिकारियों का हुआ चयन
Next: मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.