Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

गंगा नदी पक्का पुल से नाबालिक लडकी छलांग लगाकर जान दी

ब्यूरो 24-11-2023
IMG_20231124_142101_680.jpg

गाजीपुर के जमानियां धरम्मरपुर पक्का गंगा पुल से शुक्रवार की सुबह एक युवती ने गंगा में छलांग लगा दी। बताया जाता है। की हेतिमपुर कटहरा गांव निवासी शांति गुप्ता पुत्री रमेश गुप्ता गुप्ता उम्र 16 वर्ष कक्षा 9 छात्रा पक्का पुल पहुंची। और देखते ही देखते पुल से छलांग लगा दी। पक्का पुल पर मौजूद रहे लोगों की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची। और छानबीन में लगी रही। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह तकरीबन 8 बजे जमानियां पुलिस को किसी ने सूचना दी कि 16 वर्षीय एक युवती पक्का पुल से गंगा में कूद गई है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस को राहगीरों ने बताया कि मौजूद लोग कुछ समझ पाते इसके पहले ही युवती पुल से गंगा नदी में छलांग लगा कर जान दी। लगभग 2बजकर30मिनट के आस पास पक्का घाट के पास पानी उतराया मिली। शव मिलने की सूचना पर कोतवाली पुलिस पक्का घाट पहुंचकर शव की बरामदगी की। इस बाबत कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि कानूनी कार्यवाही की जा रही है। परिजनों से बातचीत कर जानकारी भी ली जा रही है। बताया जाता है। की धरम्मरपुर जमानियां गंगा नदी पर इस पुल की नींव वर्ष 2006 में रखी गई थी। भाजपा सरकार में पुल का निर्माण काफी तेजी से किया गया, लेकिन पक्का पुल के दोनों तरफ ऊंची ऊंची चादर की जाली से बैरिकेटिंग नही लगाए जाने से लोगों के लिए हमेशा खतरा बना रहता है। बता दें कि वर्ष 2006 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह ने जमानियां क्षेत्र को करंडा क्षेत्र से जोड़ने के लिए गंगा नदी पर पक्का पुल की आधारशिला रखी थी। निर्माण का दायित्व संभालने वाली यूपी सेतु निर्माण निगम के हवाले से तब दावा किया गया था कि यह पुल महज ढाई वर्षों में बन कर तैयार हो जाएगा। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। चुनाव के बाद सत्ता पर काबिज बसपा सरकार ने इस सेतु के निर्माण को पांच वर्ष तक प्राथमिकता में शामिल नहीं की। जिससे सेतु का निर्माण 25 प्रतिशत भी पूरा नहीं हो सका। अखिलेश यादव ने भी अपने पिता का मान रखते हुए एलान कर दिया कि उनके पिता के हाथों यूपी में जितने भी पुलों का शिलान्यास हुआ था, उन सभी को डेढ़ वर्ष के अंदर बनवा दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अखिलेश यादव के पांच वर्षों के कार्यकाल में भी पुल का निर्माण कच्छप गति से आगे बढ़ता रहा। 14 वर्षों का वनवास काट कर भाजपा सत्ता में आई और सत्ता की कमान संभालते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार को एक्शन वाली सरकार बताया। लोगों को पुल निर्माण की गति तेज होने की उम्मीद जगी। सरकार ने आवाम के इस उम्मीद पर खरा उतरते हुए कच्छप गति से हुए 35 फीसदी निर्माण कार्य को चीते की चाल पकड़ा दिया। तथा अप्रैल 2017 से निर्माण ने जोर पकड़ा तो महज 13 महीने में ही जून 2018 तक, करीब एक किलोमीटर लंबा और 20 पिलरों वाला दो लेन का पक्का सेतु बनकर तैयार हो गया। लेकिन पुल के दोनों तरफ चादर की जाली से बैरिकेंटिंग करना भूल गए। जिसके कारण पक्का पुल से अब तक दर्जन भर लोगों ने गंगा नदी में छलांग लगाकर जान दे दी है। मेराज हसन, पंकज निगम, प्रमोद यादव, धर्मराज सिंह कुशवाहा, त्रिलोकी नाथ चौधरी, सोनहर निषाद, शेषनाथ चौधरी मोहम्मद आवेज, चांद मोहम्मद सहित आदि लोगों ने आयदिन घट रही घटना को देखते हुए और घटना को रोकने हेतु पक्का पुल के दोनों तरफ लोहे की ऊंची ऊंची चादर जाली से बैरिलेटिंग करने के लिए विभागीय स्तर पर कार्यवाही करने की मांग की है। मांग जोर पकड़ने लगा है। फोटो नाबालिक लड़की की शव देखने वालों की भीड़ उमड़ी।

Post navigation

Previous: धरम्मरपुर जमानियां गंगा नदी में पुल से छलांग युवती जान दी
Next: सन शाइन पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस एथलेटिक मीट का उद्घाटन एसडीएम द्वारा की गई

संबंधित खबरें

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.