Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण।

ब्यूरो 12-01-2024
IMG-20240112-WA0052.jpg

गाजीपुर के जमानियां स्थानीय स्टेशन बाजार के कांशी राम आवास के पास बनाए गए कान्हा गौशाला का उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ सर्वेश कुमार ने पदभार ग्रहण करते ही कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया और साफ सफाई सहित अन्य जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि गौशाला में जहां पशु बंधे है वहां गंदगी न हो और मूत्र आदि लंबे समय तक इकठ्ठा न रहे। इसका ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि गौशाला में साफ सफाई रखने से आश्रय स्थल पर मौजूद गोवंश कम बीमार होंगे। इसके साथ ही उन्होंने गोवंशों के टीकाकरण संबंधित जानकारी फार्मसिस्ट बृजेश कुमार से ली और शत प्रतिशत टीकाकरण किए जाने पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने जोर दिया कि गोवंशों कि तबीयत खराब होने पर तत्काल पशु चिकित्सालय में सूचना दें ताकि समय से इलाज किया जा सके। इस अवसर पर कर निरीक्षक विजय शंकर राय‚ गौशाला प्रभारी रमेश‚ प्रदीप कुमार‚ हिमांशु कुमार‚ संजीव कुमार‚ राहुल‚ आलोक कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: राजकीय धान क्रय केंद्र पर किसानों की धान की खरीद में तेजी पकड़ी
Next: ईवीएम से वोट डालने का दिया गया प्रशिक्षण

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.