Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

समाजिक समरसता एवं सद्भाव कार्यक्रम संपन्न

ब्यूरो 30-01-2024
IMG-20240129-WA0033.jpg

जमानिया। स्थानीय विकासखंड के प्रांगण में सोमवार को सामाजिक समरसता एवं सदभाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई तथा गणमान्य लोगो को सम्मानित किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने कहा कि बाबा साहेब का संघर्ष ही भारतीय संविधान में उतारा गया है। हमारा संविधान सामाजिक समरसता एवं सद्भाव को ध्यान में रखकर बनाया गया है। समरसता हमारी संस्कृति का मूल आधार है। यह सभी धर्मों, विचारों और समाज को एकता के सूत्र में पिरोती है। क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने सहित सीसीटीवी लगवाने और अपराध नियंत्रण से संबंधित जानकारी दी। तहसीलदार देवेन्द्र कुमार ने कहा कि हम जिस क्षेत्र में भी रहे वहां समरसता का भाव स्थापित करें। भेदभाव अंधेरे के समान है। इसे ज्ञानरूपी दीया जलाकर ही दूर किया जा सकता। जिसके बाद उन्होंने मतदान सहित वरासत आदि विषय पर विस्तार से जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने क्षेत्र में सद्भाव और सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य धनंजय मौर्य ने कहा कि भारत की साझी विरासत और सांप्रदायिक सौहार्द को कायम रखने के उद्देश्य से विगत चार वर्षों से इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कहा कि पूर्वांचल की धरती बुद्ध और कबीर की धरती रही है। यहां की मिट्टी में प्रेम, शांति और सद्भावना के बीज कदम-कदम पर हैं। जिसके बाद उपस्थित ग्राम प्रधान‚ जिला पंचायत सहित अधिकारियों का सम्मान किया गया और दही चूड़ा खा कर कार्यक्रम की समाप्ति की गई। बताया जाता है। की बीते मकर संक्राति पर्व के मद्देनजर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा द्वारा सामाजिक समरसता सहभोज दही चूड़ा कार्यक्रम सभागार में आयोजित कराया। जिसमें जिला मुख्यालय के अधिकारियों सहित स्थानीय तहसील मुख्यालय के अधिकारी गण के साथ ग्राम प्रधान तथा बीड़ीसी सदस्य गणों का जमावड़ा रहा। आयोजित कार्यक्रम में तहसीलदार सहित विकास खंड अधिकारी यशवंत कुमार राव जिला के विभागीय अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा द्वारा चूड़ा दही भोज का आयोजन हुआ। चूड़ा दही भोज के बाद उपस्थित अधिकारियों सहित अन्य लोगों को प्रतिनिधि द्वारा शाल डायरी भेट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा की चूड़ा दही भोज का आयोजन कर शिष्टाचार के साथ आपसी सौहार्द बनाए जाने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा की आज बीते मकर संक्रांति का सहभोज का कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें विभागीय अधिकारियों सहित ग्राम प्रधान, बीसीडी सदस्य शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी श्याम जी यादव को मोल्फर डायरी पेन भेंटकर सम्मानित किया गया। धनंजय मौर्य ने चूड़ा दही भोज कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पर्व सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि पहुंचती और आपसी सौहार्द, हर्षोल्लास, पारस्परिक स्नेह बनाता है। इस दौरान तहसील मुख्यालय द्वारा मतदाता को जागरूक के लिए ई,बी,एम मशीन का प्रसार प्रचार भी कराया गया। इस दौरान तहसीलदार देवेंद्र यादव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मतदाताओं को अधिक से अधिक जागरूक बनाने के साथ वोटों की प्रतिशत अधिक बनाए जाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में छूटे नाम को अंकित कराने में आंगनबाड़ी बीएलओ कर्मियों शत प्रतिशत कार्य का निष्पादन कराया है। इस अवसर पर डीसी मनरेगा, पीडी राजेश यादव, बीडीओ यशवंत राव, एडीओ पंचायत उमेंद्र प्रताप सिंह, एडीओ आईएसबी दिग्विजय कुमार, एडीओ कृषि दीपक कुमार, जिला पंचायत सदस्य आकाश यादव, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष बबलू यादव‚ जिलाध्यक्ष मदन सिंह यादव, रविरंजन सिंह‚ धर्मेंद्र सिंह‚ राकेश यादव‚ श्याम बिहारी यादव‚ विग्गन कुशवाहा‚ सुदर्शन कुशवाहा‚ राजेश यादव, अशोक यादव, अनिल यादव आदि मौजूद रहे। संचालन अरुण पाण्डेय ने किया। 

Post navigation

Previous: मृतक बेटे के आत्मा की शांति के नाम पर तांत्रिक ने ठगे 4 लाख नकदी व 12 लाख के गहने
Next: कोतवाली मुहम्मदाबाद के नए कोतवाल होगे आदेश कुमार त्यागी

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.