Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

मृतक बेटे के आत्मा की शांति के नाम पर तांत्रिक ने ठगे 4 लाख नकदी व 12 लाख के गहने

विशेष संवाददाता 30-01-2024
IMG-20240129-WA0164.jpg

गाजीपुर । तंत्रमंत्र के नाम पर ठग तांत्रिक ने पीडि़त व्‍यक्त्‍िा से पुत्र की आत्‍मा के शांति के नाम पर 4 लाख नकदी और 12 लाख रूपये के गहने लेकर फरार हो गया। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार नंदगंज थाना क्षेत्र के मदनही गांव निवासी राजेश यादव ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि वर्ष 2005 में दुर्घटना में पुत्र अखिलेश यादव की मौत हो गई थी। दूर के रिश्तेदार ने बताया कि छावनी लाइन में एक बाहरी व्यक्ति दवाखाना का संचालन करता है और वह झाड़-फूंक और तंत्र विद्या का काम भी करता है। वह पुत्र के दुर्घटना में मौत का कारण और निवारण बता देगा। विश्वास करके जब दवाखाना पर पहुंचा तो वहां मौलाना ने अपना नाम उत्तराखंड प्रांत के हरिद्वार जनपद के सिविल लाइन थाना के सुभाषनगर निवासी इमरान बताया। वह शहर के सुजावलपुर मुहल्ले में किराए के मकान पर रहता था। वहां कई बार बुलाकर तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर और गरीबों को खाना-खिलाने एवं चढ़ावा के नाम चार लाख नगदी ले लिया। साथ ही विश्वास में लेकर उसने कहा कि पैसा खर्च करने के बाद पुत्र की आत्मा को शांति मिल जाएगी। इस पर विश्वास करके उसे चार लाख नगदी और 12 लाख 76 हजार 300 रुपये का सोना मौलाना इमरान को दे दिया। उसने बताया कि तीन जनवरी को मदनही आकर तंत्र-मंत्र करेंगे। मौलाना को गांव ले जाने के लिए जब सुजावलपुर किराये के मकान पर पहुंचा तो वहां ताला बंद मिला। पूछताछ में पता चला कि वह दो जनवरी को ही सारा सामान लेकर फरार हो गया है। इस संबंध में कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post navigation

Previous: आरटीआई मैदान गाजीपुर में 30 व 31 जनवरी को होगा सामुहिक विवाह कार्यक्रम
Next: समाजिक समरसता एवं सद्भाव कार्यक्रम संपन्न

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.