Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

टैंपो पलटने से चालक की मौत

विशेष संवाददाता 06-02-2024
IMG_20240205_114741.jpg

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के दरौली गांव स्थित नहर के पास रविवार की दोपहर करीब 1 बजे अपने घर से दिलदारनगर सास के आंख का इलाज कराने जा रहे अधेड की सड़क हादसे में घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पीएम के लिए सोमवार को गाजीपुर भेज दिया।
जानकारी के अनुसार दरौली गांव निवासी ऑटो चालक महेन्द्र कुमार (50) अपनी सास मुरही देवी (70) निवासी जमानिया कस्बा के आंख का इलाज कराने के लिए अपने पुत्र विपिन कुमार के साथ दिलदारनगर जा रहा था। इसी बीच सामने से आ रही मोटर साइकिल सवार को बचाने में ऑटो अनियंत्रित हो गया और पलट गई। जिसके नीचे महेन्द्र दब गए। आस पास के लोगों कि मदद से उसे ऑटो के नीचे से बाहर निकाला गया और परिजन इलाज के लिए नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गाजीपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल गाजीपुर में इलाज के दौरान करीब 5 बजे मौत हो गई। जिसके बाद परिवार के लोग शव लेकर रविवार की देर रात गांव दरौली चले गए। आस पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने सोमवार की सुबह शव को कब्जे में ले लिया और पीएम के लिए गाजीपुर भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि मृतक के भाई अच्छेलाल की तहरीर के अनुसार प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना इत्तफाकिया है। ऑटो के पलटने से मृतक महेन्द्र नीचे दब गया था।

Post navigation

Previous: जनसंवाद कार्यशाला का हुआ आयोजन
Next: दो युवक ट्रेन की चपेट में आने से बाल बाल बचे

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.