Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

हत्या में संलिप्त वर्तमान ग्राम प्रधान पति गया जेल

विशेष संवाददाता 13-02-2024
IMG-20240212-WA0149.jpg

गाज़ीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मलेठी गांव में एक सप्ताह पूर्व हुए महिला की चाकू से गोदकर हत्या में गांव के ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को दुल्लहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार। आपकों बताते चलें कि दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के मलेठी गांव निवासी श्वेता बारी पत्नी स्वर्गीय सुनील बारी उम्र 35 वर्ष की बीते 5 फरवरी को घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर चाकू से गोद कर हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंके जाने का मामला प्रकाश में आया था इसके बाद सूचना पर दुल्लहपुर थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा और मामले की गंभीरता को देखते हुए गाज़ीपुर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह सहित क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इस मामले में एक सप्ताह से पुलिस मामले पर छानबीन कर रही थी पुलिस की टेक्निकल सर्विलांस टीम की जांच में वर्तमान ग्राम प्रधान ज्योति प्रजापति के पति धनंजय प्रजापति पर मामला संदिग्ध प्रतीत होते ही पुलिस जांच में जुट गई। और और ग्राम प्रधान पति को हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया ।इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गाज़ीपुर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि महिला का बीते कुछ माह से ग्राम प्रधान पति से नजदीकियां हो गई थी इसके बाद से ही महिला अपनी जरूरत के लिए आए दिन ग्राम प्रधान पति को कहा करती थी इस पर ग्राम प्रधान पति धनंजय प्रजापति ने अपना सम्मान और राजनीतिक वजूद को बचाने के लिए महिला को मौत के घाट उतार दिया जिसे गिरफ्तार कर अब संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कार्यवाही की जा रही है।

Post navigation

Previous: अनियंत्रित होकर पिकअप पलटी एक की मौत
Next: कंप्यूटर विभाग, स्वामी सहजानन्द को मिला गूगल प्रमाणपत्र

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.