Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

आवासीय पट्टा के लिए रामलीला मैदान मेवधर्ना प्रदर्शन के बाद एस डीएम को पत्रक सौंपा गया।

ब्यूरो 13-02-2024
IMG-20240213-WA0010.jpg

गाजीपुर के जमानियां स्थानीय तहसील में मंगलवार को गरुआ मकसूदपुर हरिजन बस्ती के सैकड़ों महिलाएं पुरुष ने खुली बैठक के बाद भी आवासीय पट्टा न करने पर एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंपा। हरिजन बस्ती के ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम सभा के अंतर्गत ग्राम सभा की भूमि आबादी योग्य है और कई वर्षो से इसी भूमि पर रह रहे है। आवासीय पट्टा के लिए ग्राम प्रधान द्वारा खुली बैठक भी कराई गई थी। जिसमें ग्रामीणों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से प्रस्ताव भी पारित किया गया था। जिसे अभी तक एसडीएम को पट्ट के लिए नहीं भेजा गया है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। इस संबंध में उपजिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी ने बताया कि गरुआ मकसूदपुर गांव से ग्रामीण आये थे और उन लोगों द्वारा प्रार्थना पत्र देकर ग्राम सभा की भूमि का आवासीय पट्टा करने के लिए आग्रह किया गया है। जिस पर ग्रामीणों को अवगत कराया गया है कि ग्राम प्रधान द्वारा खुली बैठक कराने के बाद पारित प्रस्ताव के आधार पर ही भूमि का आवंटन संभव है। बताया कि प्रस्ताव के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर सरिता देवी,राकेश, नंद किशोर, बेचन, राम विलास, माधुरी, किरन, अनिल कुमार गौतम, प्रतिभा देवी आदि सहित सैकड़ों महिलाएं पुरुष शामिल रहे। फोटो

Post navigation

Previous: 2 फरवरी को लटिया महोत्सव को धूमधाम से मनाया गया।
Next: पुलिस आरक्षी भर्ती के संबंध में डीएम एसपी ने अधिकारियों संग की बैठक

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.