Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

बी.एड. प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में एक नकलची पकड़ा गया एवं 34 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

विशेष संवाददाता 22-02-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240222-WA0122.jpg

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में गुरूवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय बी० एड० प्रथम सेमेस्टर द्वितीय प्रश्न-पत्र की परीक्षा में एक नकलची पकड़ा गया। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 20 अन्य बी.एड. महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। गुरूवार को पूर्वान्ह 11 बजे से अपराह्न 02 बजे की पाली में बी.एड. प्रथम सेमेस्टर द्वितीय प्रश्न- पत्र की परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें पंजीकृत 1193 परीक्षार्थियों में 1159 उपस्थित एवं 34 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षाओं की सूचिता एवं पारदर्शिता को लेकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के लिए परीक्षा विभाग, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संपर्क में है। सूचिता एवं पारदर्शिता पूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा देने के लिए महाविद्यालय परिसर के गेट से घुसते समय सघन तलाशी के साथ छात्र-छात्राओं को मोबाइल, स्मार्टवॉच, पर्स, अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस एवं किसी भी प्रकार का किसी अनुचित साधन सम्बन्धित सामग्री का प्रयोग न करने की हिदायत दी जा रही है। नकल करते पकड़े गए विद्यार्थियों के खिलाफ विश्वविद्यालय के दिशा निर्देश के क्रम में आवश्यक कार्यवाही भी की जा रही है। आंतरिक उड़का दल के सदस्य के रूप में प्रोफे० (डॉ०) एस. डी. सिंह परिहार, प्रोफे० (डॉ०) अरूण कुमार यादव, डॉक्टर रामदुलारे, डॉ० आर० पी० सिंह, डॉ० गोपाल यादव, डॉक्टर शिप्रा श्रीवास्तवा आदि उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: डीएम,एसपी ने परीक्षा केन्द्रों पर हो रही परीक्षा का किया औचक निरीक्षण
Next: दरिंदगी और हत्या का फरार आरोपी,पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल

संबंधित खबरें

Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
IMG-20260815-WA0027
  • खबर ⁄ समाचार

तिरंगा फहराकर देशप्रेम का दिया संदेश, दिवंगत अधिवक्ताओं को किया नमन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.