Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

दरिंदगी और हत्या का फरार आरोपी,पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल

विशेष संवाददाता 22-02-2024
IMG-20240222-WA0123.jpg

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी जमानिया के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 22.02.2024 को समय लगभग 12:00 बजे रात्रि में चौकी प्रभारी देवल को मुखबिर से यह सूचना मिली कि अपहरण/हत्या का आरोपी संजय नट अपने गांव से निकलकर मोटरसाइकिल से भदौरा की तरफ जा रहा है । इस सूचना पर चौकी प्रभारी देवल द्वारा हत्यारोपी वांछित अभियुक्त को अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरसाइकिल से झटका देते हुए आरोपी भदौरा की ओर भाग निकला , इस पूरी घटना की सूचना तत्काल प्रभारी निरीक्षक गहमर को दी गई जो की भदौरा तिराहे पर अपनी टीम के साथ भ्रमण पर थे , प्रभारी निरीक्षक गहमर ने तत्काल इस सूचना पर अपनी टीम के साथ आगे से घेराबंदी कर दी गई , वही मिश्रौलिया गांव के पास मोड़ पर भी आगे – पीछे से पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई तो उक्त बदमाश मोटरसाइकिल को बीच सड़क पर गिराकर सड़क के किनारे आड़ में जाकर पुलिस टीम पर लक्ष्य बनाकर जान से मारने की नीयत से फायर करने लगा , जवाबी कार्रवाई  में पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ में संतुलित फायरिंग की गई , जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई , जिसे तत्काल मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सीएचसी भदौरा भेजा गया ।
ज्ञात हो कि थाना गहमर के ग्राम देवल में दिनाँक 19.02.24 को शाम लगभग 03 बजे एक नाबालिग बच्चा जिसकी उम्र लगभग 09 वर्ष थी , वह गायब हो गया था जिसकी काफी तलाश के पश्चात न मिलने पर उसके पिता की तहरीर पर थाना गहमर पर अज्ञात के विरुद्ध बच्चे के अपहरण का अभियोग पंजीकृत कर पुलिस द्वारा उसकी बरामदगी का प्रयास किया जा रहा था कि तभी मुखबिर की सूचना पर बच्चे के पड़ोसी संजय नट पुत्र लतीफ नट के घर की तलाशी लेने पर घर मे रखे बक्से में उस गुमशुदा बच्चे का शव बरामद हुआ था । शव के बरामद होने के बाद से ही आरोपी संजय नट फरार चल रहा था ।

Post navigation

Previous: बी.एड. प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में एक नकलची पकड़ा गया एवं 34 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
Next: जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रट सभागार में हुई सम्पन्न

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.