Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से हुआ घायल

ब्यूरो 20-02-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240220-WA0021.jpg

गाजीपुर के जमानियां कोतवाली क्षेत्र के देवढी–धुस्का मोड़ के पास मंगलवार की देर शाम करीब 6 बजे संदिग्ध वाहनों व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हुई। जिसमें एक अभियुक्त को गोली लग गई। उसके पास से एक तमंचा‚ तीन खोखा‚ एक कारतूस बरामद किया गया है। घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार पुलिस अभईपुर चौकी प्रभारी ओमप्रकाश यादव पुलिसकर्मियों के साथ संदिग्ध वाहनों व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच देवैथा की ओर से मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश आए। पुलिस ने वाहन रोकने का इशारा किया। जिस पर मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने वाहन नहीं रोका और भागने लगे। जिस पर चौकी प्रभारी ने घटना की सूचना प्रभारी निरीक्षक को दी। जो तलाशपुर मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। दोनों टीमों ने आपस में सामंजस्य बैठाया और अभियुक्तों को पकड़ने के लिए चल पड़े। वही दोनों तरफ से पुलिस को आते देख अभियुक्त अभईपुर रोड से गायघाट की तरफ जाने ले। पुलिस ने घेरा बंदी की तो बदमाश दोनों तरफ से अपने घिरा देख मोटरसाइकिल से उतर गया और गड्ढे की आड लेकर फायरिंग शुरू कर दी।। जिस पर जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लग गई और वह गिर गया। जिसके बाद पुलिस ने उठा कर जख्मी हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गाजीपुर रेफर कर दिया। वही 108 एम्बुलेंश इवेंट में व्यस्त होने के कारण प्रभारी निरीक्षक ने अपने वाहन से अभियुक्त को गाजीपुर जिला अस्पताल भेजा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि 25 हजार का इनामी गोतस्कर बिहार के दुर्गावती थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी अपसार उर्फ अफसर खां को दाहिने पैर में गोली लगी है। जिसका इलाज किया जा रहा है। अभियुक्त के विरूद्ध विभिन्न थानों में कई दस से अधिक मामले दर्ज है। अभियुक्त को हिरासत में ले लिया गया है वाहन सीज कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त के पास से एक 315 बोर का तमंचा‚ 3 खोखा‚ 1 कारतूस बरामद किया गया है।

Post navigation

Previous: उपजिलाधिकारी ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना की
Next: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीरंदाजी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

संबंधित खबरें

IMG-20260815-WA0027
  • खबर ⁄ समाचार

तिरंगा फहराकर देशप्रेम का दिया संदेश, दिवंगत अधिवक्ताओं को किया नमन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
20260812_134127
  • खबर ⁄ समाचार

भाजपा जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने डीपीआरओ के आरोपों को बताया निराधार

संतोष शर्मा 13-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260815-WA0027
  • खबर ⁄ समाचार

तिरंगा फहराकर देशप्रेम का दिया संदेश, दिवंगत अधिवक्ताओं को किया नमन

संतोष शर्मा 15-08-2026
IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.