Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीरंदाजी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ब्यूरो 21-02-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240221-WA0002.jpg

गाजीपुर के जमानियां स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां गाजीपुर के परिसर में कॉलेज स्तरीय की तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमानियां गाजीपुर एवं हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां के संयुक्त संयोजन में किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.डॉ.अखिलेश कुमार शर्मा ‘शास्त्री’ ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो शास्त्री ने की। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में विभाग सह प्रचारक दीपक जी रहे। विशिष्ट अतिथि विश्व हिंदू परिषद के सेवा विभाग के प्रांत सेवा प्रमुख दिनेश चन्द्र पांडेय रहे। प्राचार्य प्रो शास्त्री ने खिलाडियों का मनोबल बढा़ते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जीवन का अभिन्न अंग है। खेलकूद से शरीरिक एवं मानसिक विकास होता है। हमें आउटडोर गेंमिंग को मिलकर आगे बढाने की जरूरत है। आर्चरी प्रतियोगिता में इंडिया राउंड में पुरुष वर्ग प्रथम पुरस्कार रणविजय यादव द्वितीय पुरस्कार विश्वजीत तृतीय पुरस्कार विजय यादव महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार प्रियंका यादव द्वितीय पुरस्कार नंदनी यादव तृतीय पुरस्कार दिया यादव प्राप्त किया। वहीं दूसरी और कंपाउंड प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार निशा मौर्य पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार  विकास यादव द्वितीय पुरस्कार ताबिश अली। रीकैप प्रतियोगिता में रीकैप में प्रथम पुरस्कार आदित्य उपाध्याय विजेता हुए।

इस प्रतियोगिता में रेफरी नीतीश सिंह, राकेश मौर्या,आदिल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता में सफल खिलाड़ियों क प्राचार्य प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष जमानियां, अभिषेक तिवारी, महाविद्यालय के खेल प्रभारी डां संजय कुमार सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन नगर अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने किया। इस मौके पर अखिल भारतीय परिषद गाजीपुर के विपुल जी, महाविद्यालय के खेलकूद प्रभारी डॉ.संजय कुमार सिंह डॉ. अरूण कुमार, डॉ.अंगद  प्रसाद तिवारी,श्री प्रदीप कुमार सिंह और छात्र-छत्राएं मौजूद रहे।इस आशय की जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी ने विज्ञप्ति जारी कर दी है।

Post navigation

Previous: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से हुआ घायल
Next: स्कूल में हुआ बाल संसद का चुनाव, बच्चों ने चुने अपने सांसद, प्रधानमंत्री और उप-प्रधानमंत्री

संबंधित खबरें

IMG-20260815-WA0027
  • खबर ⁄ समाचार

तिरंगा फहराकर देशप्रेम का दिया संदेश, दिवंगत अधिवक्ताओं को किया नमन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
20260812_134127
  • खबर ⁄ समाचार

भाजपा जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने डीपीआरओ के आरोपों को बताया निराधार

संतोष शर्मा 13-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260815-WA0027
  • खबर ⁄ समाचार

तिरंगा फहराकर देशप्रेम का दिया संदेश, दिवंगत अधिवक्ताओं को किया नमन

संतोष शर्मा 15-08-2026
IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.