Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

स्कूल में हुआ बाल संसद का चुनाव, बच्चों ने चुने अपने सांसद, प्रधानमंत्री और उप-प्रधानमंत्री

विशेष संवाददाता 21-02-2024
IMG-20240221-WA0137.jpg

जमानिया। विकास खण्ड के हमीदपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्कूली बच्चों के व्यक्तित्व व विकास को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र सिंह पटेल के नेतृत्व में बुधवार को लोकतांत्रिक तरीके से बाल संसद का चुनाव कराया गया। जिसमें पांचवीं कक्षा के छात्रा प्रीती प्रधानमंत्री पद के लिए निर्वाचित हुई। वहीं मौके पर सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी का एहसास दिलाते हुए पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
वही मौके पर विधालय के प्रधानाध्यापक अंबिका राजभर ने बताया कि विद्यालय के प्रबंधन में सहभागिता के मद्देनजर बाल संसद का निर्वाचन कराया जाता है। ताकि बच्चों के अन्दर कुशल नेतृत्व क्षमता, आत्म विश्वास के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास का गुरु मंत्र सिखाया जा सके। उन्होंने बताया कि चुनावी प्रक्रिया को लोकतांत्रिक तरीके से कराने के लिए अधिसूचना जारी करने के बाद अलग अलग तिथियों में नामांकन, नाम वापसी व चुनाव चिन्ह आवंटित कर विधिवत चुनाव संपन्न कराया गया। जिसमें 141 छात्र–छात्राओं ने मतदान कर हिस्सा लिया। चुनाव संपन्न कराए जाने के बाद मतपत्रों की गिनती में सर्वाधिक मत प्राप्त प्रत्याशी प्रीति को प्रधानमंत्री‚ सोनाली उप प्रधानमंत्री‚ प्रबंधन मंत्री चांदनी‚ एमडीएम मंत्री सुनैना‚ सुरक्षा मंत्री रूपा को घोषित किया गया। इस अवसर पर सुरेन्द्र नाथ सिंह ,अध्यक्ष,अरविंद कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,अंबिका राजभर,संदीप चौबे,रमाकांत,गोरख ,मनीषा उपाध्याय,प्रगति वर्मा,विद्याधर आदि लोग उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीरंदाजी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Next: 6 गोवंशो के साथ चार गौतस्कर गिरफ्तार

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.