Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

बाल काटने के मामूली विवाद ने लिया गंभीर रूप, जमानिया में चले लाठी-डंडे, कई घायल

ब्यूरो 26-04-2025
khabarimg


जमानिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के वार्ड पठखौलिया में शुक्रवार की रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बाल काटने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों के संघर्ष में बदल गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रण में किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात लगभग 8:30 बजे वार्ड पठखौलिया में आशीष बिन्द और संजय बिन्द के गुटों के बीच बाल काटने के मुद्दे पर बहस छिड़ गई। यह बहस जल्द ही तकरार में बदल गई और दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। इस दौरान जमकर गाली-गलौज हुई और जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस चौकी से मुंशी राजेन्द्र प्रसाद पटेल और आरक्षी नरेन्द्र कुशवाहा तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन उत्तेजित लोग आसानी से शांत नहीं हुए और उनका उग्र रवैया जारी रहा। इस झड़प में पहले पक्ष के लोगों को अधिक चोटें आई हैं। इस घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के 16 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है।

Post navigation

Previous: गाजीपुर फिटनेस फेल तो रद्द होगा वाहनों का रजिस्ट्रेशन
Next: उमरगंज ईंट भट्ठे से छह मासूम बच्चे लापता, पुलिस जांच में जुटी

संबंधित खबरें

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.