Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

हरपुर में भूमि विवाद में मारपीट, एक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 05-05-2025
khabarimg


जमानिया। थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में सोमवार की रात पारिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने स्थानीय थाने में नामजद तहरीर देकर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

पुलिस को दी गई तहरीर में हरपुर गांव के निवासी रामधियानी सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि 3 मई की रात लगभग 9:25 बजे जब वह भोजन के बाद गांव की सड़क पर घूम रहे थे, तभी पारिवारिक बंटवारे के मुद्दे पर नई बस्ती हरपुर के कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने कथित तौर पर लात-घूंसों और लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। रामधियानी सिंह ने बताया कि उनकी चीख सुनकर परिवार के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उन्हें घर ले गए। तहरीर के अनुसार, हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल रामधियानी सिंह ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Post navigation

Previous: महिला कल्याण योजनाओं की समीक्षा, लंबित मामलों पर डीएम सख्त
Next: नकली सोना गिरवी रखकर बैंक से लाखों की ठगी, दो शातिर जालसाजों पर केस दर्ज

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.