Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 20-06-2021
khabarimg

गहमर(गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली के बारा चौकी इंचार्ज कृष्ण प्रताप सिंह ने कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

थाना कोतवाली के बारा चौकी इंचार्ज के पी सिंह अपने मातहतों के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था हेतु भ्रमणशील थे कि शनिवार की देर शाम जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक युवक अवैध शराब के साथ बिहार निकलने की फिराक में हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मगरखाई तिराहे के पास घेरेबंदी कर एक युवक को एक पिपिया के साथ पकड़ा। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसमें 10 लीटर कच्ची नाज़ायज़ देशी शराब बरामद हुई। पुलिस के पूछताछ में उसने अपना नाम बुल्लू राजभर पुत्र रामअवध राजभर निवासी ग्राम जलीलपुर थाना राजपुर जनपद बक्सर बिहार बताया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाई कर रही है। गिरफ़्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक केपी सिंह, हेड कांस्टेबल महादेव गुप्ता, रिंकू सिंह शामिल रहे।
इस बाबत गहमर कोतवाल अनिल कुमार पांडे ने बताया कि एक शराब तस्कर को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्रवाई की जा रही है।

Post navigation

Previous: जिला कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष
Next: 300 लोगों का हुआ टीकाकरण

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.