Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

विशेष संवाददाता 15-02-2025
204555

रेवतीपुर। एटा जनपद के अलीगंज थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में रेवतीपुर गांव के आशीष राय उर्फ आकाश (24) की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के चाचा बलमेश्वर राय सहित अन्य परिजन मौके के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वाहन की तलाश में जुट गई है। हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि अलीगंज थाना क्षेत्र के कायमगंज रोड स्थित कोल्ड स्टोर के पास चाय पीने जा रहे आशीष राय को पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आशीष करीब 20 फीट दूर उछलकर जमीन पर गिरा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, आशीष अपने दो भाइयों में सबसे मेहनती और मृदुभाषी स्वभाव का था। वह एटा जनपद के टावरों में डीजल फिलिंग का काम करता था और 1 दिसंबर को अपने गांव से एटा गया था। उसके पिता कामेश्वर राय गांव में रहकर खेती-किसानी करते हैं। बेटे की मौत की खबर सुनकर माता-पिता बदहवास हो गए। इस घटना को लेकर परिजनों ने अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Post navigation

Previous: ताड़ीघाट रजवाहा के ओवरफ्लो से फसलें जलमग्न, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग
Next: गाजीपुर: आचार संहिता उल्लंघन मामले में सांसद पप्पू यादव बरी

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.