Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पाक और ट्रंप के खिलाफ जताया आक्रोश

ब्यूरो 17-05-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250517-WA0008.jpg


गाजीपुर। आम आदमी पार्टी  के (आप) कार्यकर्ताओं ने रौजा ब्रिज के नीचे पाकिस्तान की “कायराना हरकतों” और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के “बड़बोलेपन” के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। आप के जिला अध्यक्ष विवेक राय ने इस दौरान केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत ने मध्यस्थता के कारण पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को वापस भारत में शामिल कराने का सुनहरा अवसर खो दिया है, जिससे देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की डोनाल्ड ट्रंप से “यारी” का खामियाजा पूरे देश को भुगतना पड़ रहा है।

आप के जिला उपाध्यक्ष जावेद अहमद और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र मौर्य ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अब पाकिस्तान से “आंखों में आंखें डालकर” बात करने का समय आ गया है और उसे उसी की भाषा में जवाब दिया जाना चाहिए। जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र शर्मा ने कहा कि देश का हर नागरिक सरकार के साथ है और पीओके को भारत में मिलाने में अब देर नहीं करनी चाहिए।
व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव आनंद उपाध्याय और सलमान सईद ने अमेरिकी राष्ट्रपति की मध्यस्थता को अखंड भारत के सपने के लिए नुकसानदायक बताया। उन्होंने कहा कि भारत की किसी भी मामले में दूसरे का दखल न मानने की नीति इस बार विफल रही। किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र यादव ने आतंकवाद को देश का सबसे बड़ा नासूर बताते हुए इसे खत्म करने की मांग की। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष विवेक राय, जिला उपाध्यक्ष जावेद अहमद, जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र शर्मा, सलमान सईद, गोपाल जी वर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव आनंद उपाध्याय, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र मौर्य, अजय वर्मा, मुकेश चंद्र सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

Post navigation

Previous: व्यापार मंडलों और अधिवक्ता संघ के साथ राज्य कर विभाग की बैठक, समस्याओं पर हुई चर्चा
Next: ईयरफोन-ईयरप्लग युवाओं की सुनने की क्षमता पर डाल रहे बुरा असर, टीनिटस का भी खतरा

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.