Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

शादी का झांसा देकर लड़की को भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, थाना बिरनो पुलिस की कार्रवाई

विशेष संवाददाता 15-04-2025
0232

गाजीपुर। थाना बिरनो पुलिस ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए शादी का झांसा देकर लड़की को भगाने और मारपीट करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी सियारामपुर चौराहे से की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बिरनो में पंजीकृत मुकदमा के तहत पंकज राजभर पुत्र महेन्द्र राजभर निवासी ग्राम ठटरा, थाना सादात, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को उप निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने अपनी टीम के साथ गिरफ्तार किया। प्रकरण में वादी ने आरोप लगाया था कि अभियुक्त पंकज राजभर ने उसकी लड़की को शादी का झांसा देकर भगाया और बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। जब लड़की ने विरोध किया और परिजनों ने शिकायत की तो अभियुक्त ने गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। इस गंभीर मामले में वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक  राकेश कुमार शर्मा‚ हमराही पुलिस बल, थाना बिरनो, जनपद गाजीपुर‚ थाना बिरनो पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है और उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। जनपद पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस की इस तत्परता से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास और भी मजबूत हुआ है।

Post navigation

Previous: शिक्षक संकुल की उन्मुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न, बीईओ ने दी सख्त हिदायतें
Next: शकील कुरैशी गैंग के सदस्य बेलाल कुरैशी की ₹18.71 लाख की संपत्ति कुर्क

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.